Balrampur News- सड़क बनी नहीं कि शुरू हुआ कब्जा, नगर में प्रशासन पर उठे सवाल

Admin
2 Min Read

By-Kuleshwar Kuswaha

वाड्रफनगर – नगरीय क्षेत्र में इन दिनों अवैध कब्जे की होड़ मची हुई है। नगर के विभिन्न हिस्सों में जमीनों पर अतिक्रमण की शिकायतें लगातार सामने आ रही हैं, लेकिन हाल ही में नव निर्मित रिंग रोड के किनारे रातों-रात हुए कब्जों ने प्रशासन की कार्यप्रणाली पर सवाल खड़े कर दिए हैं। स्थानीय लोगों का आरोप है कि निर्माण कार्य पूरा होने से पहले ही कुछ लोगों ने सड़क किनारे अस्थायी ढांचे खड़े कर लिए और जमीन पर अपना दावा जताना शुरू कर दिया।

जानकारी के अनुसार, रिंग रोड का निर्माण शहर में यातायात दबाव कम करने और विकास को गति देने के उद्देश्य से किया गया था। लेकिन सड़क के दोनों ओर अब धीरे-धीरे टीन-शेड, गुमटी और अस्थायी दुकानों की संख्या बढ़ती जा रही है। कई स्थानों पर पक्के निर्माण की तैयारी भी देखी गई है। इससे भविष्य में सड़क चौड़ीकरण और आवागमन में बाधा उत्पन्न होने की आशंका जताई जा रही है।

 

स्थानीय नागरिकों का कहना है कि यह सब प्रशासन की जानकारी के बिना संभव नहीं है। उनका आरोप है कि कुछ प्रभावशाली लोगों की शह पर यह अतिक्रमण हो रहा है। वहीं, नगरवासियों को डर है कि यदि समय रहते कार्रवाई नहीं हुई तो स्थिति बेकाबू हो सकती है और सार्वजनिक जमीन पर स्थायी कब्जे हो जायेंगे

इस संबंध में जब जिम्मेदार अधिकारियों से बात की गई तो उन्होंने जांच के बाद उचित कार्रवाई का आश्वासन दिया। अधिकारियों का कहना है कि मामले की जानकारी मिली है और राजस्व तथा नगर पंचायत की संयुक्त टीम द्वारा स्थल निरीक्षण कराया जाएगा। यदि अवैध कब्जा पाया जाता है तो नियमानुसार हटाने की कार्रवाई की जाएगी। हालांकि अब तक किसी प्रकार की ठोस कार्रवाई सामने नहीं आई है, जिससे लोगों में नाराजगी बढ़ रही है।

 

 

 

Share This Article
Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You cannot copy content of this page