Iran Travel Advisory: पश्चिम एशिया में बढ़ते तनाव और अमेरिका-ईरान के बीच तेज होते संघर्ष के बीच तेहरान स्थित भारतीय दूतावास ने ईरान में रह रहे भारतीय नागरिकों के लिए नई सुरक्षा एडवाइजरी जारी की है। दूतावास ने सभी भारतीयों को ईरान की यात्रा फिलहाल टालने और जो लोग पहले से वहां मौजूद हैं, उन्हें व्यावसायिक (कमर्शियल) उड़ानों के जरिए अस्थायी रूप से देश छोड़ने की सलाह दी है।
दूतावास ने कहा कि हाल के दिनों में ईरान के कई हिस्सों में अस्थिरता और हिंसा बढ़ी है, जिससे सुरक्षा स्थिति गंभीर हो गई है। ऐसे में भारतीय नागरिकों को अत्यधिक सतर्क रहने और गैर-जरूरी आवाजाही से बचने की सलाह दी गई है।
ईरान में मौजूद भारतीयों से क्या कहा गया?
भारतीय दूतावास ने अपनी एडवाइजरी में कहा है कि जो भारतीय नागरिक अभी ईरान में रह रहे हैं, वे उपलब्ध कमर्शियल फ्लाइट्स का उपयोग कर अस्थायी रूप से देश से बाहर निकलने पर विचार करें। साथ ही सभी नागरिकों से स्थानीय प्रशासन और दूतावास द्वारा जारी निर्देशों का पालन करने को कहा गया है।
20 July 2026 Horoscope : ऐसा रहेगा आज राशियों का हाल और ग्रहों की चाल…
यात्रा की योजना बना रहे लोग फिलहाल टालें सफर
दूतावास ने स्पष्ट रूप से कहा है कि जब तक सुरक्षा स्थिति सामान्य नहीं हो जाती, तब तक भारतीय नागरिक ईरान की यात्रा करने से बचें। यह एडवाइजरी क्षेत्र में लगातार बिगड़ते सुरक्षा हालात को देखते हुए जारी की गई है।
भारतीय दूतावास में रजिस्ट्रेशन कराने की अपील
एडवाइजरी में ईरान में मौजूद सभी भारतीय नागरिकों से जल्द से जल्द भारतीय दूतावास में अपना पंजीकरण (रजिस्ट्रेशन) कराने की अपील की गई है। जिन लोगों ने अभी तक पंजीकरण नहीं कराया है, उनसे तुरंत रजिस्ट्रेशन कराने और दूतावास की आधिकारिक वेबसाइट एवं सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर जारी अपडेट्स पर लगातार नजर रखने को कहा गया है।
क्यों जारी हुई एडवाइजरी?
यह एडवाइजरी ऐसे समय में जारी की गई है जब अमेरिका और ईरान के बीच सैन्य तनाव बढ़ गया है और पूरे पश्चिम एशिया में सुरक्षा को लेकर चिंताएं गहरा गई हैं। इसी कारण भारत सरकार ने अपने नागरिकों की सुरक्षा को प्राथमिकता देते हुए यह संशोधित ट्रैवल एडवाइजरी जारी की है।

