कटनी जिले के ढीमरखेड़ा थाना क्षेत्र के महानदी में शव उतराता मिलने से क्षेत्र में सनसनी फैल गई युवक 29 मार्च को दियागढ़ स्थित नागिन माता मंदिर के जवारे देखने आया था लेकिन वापस घर नहीं लौटा जानकारी के अनुसार मझौली तहसील के ग्राम दोनी पटोरी निवासी 23 वर्षीय मिंटू पटेल के लापता होने पर परिजनों ने ढीमरखेड़ा थाने में गुमशुदगी दर्ज कराई थी और अनहोनी की आशंका जताई थी कल मंगलवार सुबह करीब 10 बजे ग्रामीणों की सूचना पर
खिरवा गांव के पास महानदी में
युवक का शव मिला ढीमरखेड़ा थाना प्रभारी अभिषेक चौबे ने आज बुधवार दोपहर करीब 2 बजे बताया कि मौके पर पहुंची पुलिस जांच में सामने आया कि घटना स्थल जबलपुर जिले के कुंडम थाना क्षेत्र में आता है। मामले की सूचना संबंधित थाना पुलिस को दे दी गई है और जांच जारी है
कटनी के ढीमरखेड़ा में महानदी में मिला युवक का शव जांच में जुटी पुलिस
Leave a comment
