*चंदौली।* जनपद के डीडीयू नगर की कंचन गुप्ता ने उत्तर प्रदेश लोक सेवा आयोग (यूपी पीसीएस) 2026 परीक्षा में सफलता हासिल कर क्षेत्र का नाम रोशन किया है। उनका चयन असिस्टेंट कमिश्नर (वाणिज्य कर) के पद पर हुआ है। इस उपलब्धि से पूरे क्षेत्र में खुशी का माहौल है और लोगों में गर्व की भावना देखी जा रही है।
कंचन गुप्ता की इस सफलता पर समाजवादी पार्टी के पूर्व प्रत्याशी चंद्रशेखर यादव उनके आवास पर पहुंचे और उन्हें सम्मानित किया। इस दौरान उन्होंने मिठाई खिलाकर बधाई दी और उज्ज्वल भविष्य की कामना की।
चंद्रशेखर यादव ने कहा कि कंचन गुप्ता की यह सफलता पूरे मुगलसराय क्षेत्र के लिए गौरव की बात है। उन्होंने बताया कि कड़ी मेहनत और लगन से कोई भी लक्ष्य प्राप्त किया जा सकता है, और कंचन ने युवाओं के सामने एक प्रेरणादायक उदाहरण प्रस्तुत किया है।
उन्होंने आगे कहा कि कंचन गुप्ता ने न सिर्फ अपने परिवार बल्कि पूरे क्षेत्र का नाम रोशन किया है। ऐसे प्रतिभाशाली युवाओं को प्रोत्साहित करने के लिए समाजवादी पार्टी हमेशा उनके साथ खड़ी है।
कंचन गुप्ता की इस उपलब्धि पर क्षेत्र के लोगों, सामाजिक संगठनों और राजनीतिक कार्यकर्ताओं ने भी खुशी व्यक्त करते हुए उन्हें बधाई दी।
इस दौरान तस्लीम अंसारी, गंगा यादव, राजकुमार कन्नौजिया, स्वदेशी गुप्ता, संजय सहित कई लोग मौजूद रहे।
