अमेठी के जायस कस्बे में स्थित एक चाय की दुकान में शुक्रवार की सुबह अज्ञात कारणों से आग लग गई देखते ही देखते आगे विकराल रूप धारण कर लिया।इसी बीच दुकान में रखा एक सिलेंडर ब्लास्ट हो गया। गनीमत रही कि घटना के दौरान नहीं कोई आसपास मौजूद नहीं था नहीं तो बड़ी घटना हो सकती थी ल।वही फायर ब्रिगेड की टीम और स्थानीय लोगों ने कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया था।
दरअसल यह पूरा मामला जायस थाना क्षेत्र के कस्बे का है जहां टांडा बांदा राजमार्ग किनारे जायस कस्बे के रहने वाले बन्ने खान चाय की दुकान करते है। शुक्रवार की सुबह अचानक दुकान में आग लग गई। आग लगते ही दुकानदार समेंत आसपास के लोगों ने फायर ब्रिगेड को सूचना दी और खुद ही वैकल्पिक साधनों से आग बुझाने में जुट गए।इसी बीच दुकान में रखें सिलेंडर में तेज विस्फोट हो गया।गनीमत रही कि विस्फोट के पहले ही मौके पर मौजूद लोग वहां से भाग चुके थे नहीं तो एक बड़ा हादसा हो सकता था।लोगों की सूचना के बाद मौके पर पहुंची फायर ब्रिगेड की टीम ने कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया।पूरी घटना का सीसीटीवी फुटेज अब सामने आया है।फुटेज में साफ दिख रहा है की धमाका कितना तेज था और अगर मौके पर कोई होता तो उसे बड़ा नुकसान हो सकता था।
