यशवंत गंजीर धमतरी। संबलपुर बायपास मार्ग पर मंगलवार रात अचानक लगी भीषण आग से बड़ा हादसा होते-होते टल गया। सूचना मिलते ही धमतरी पुलिस तत्काल सक्रिय हुई और फायर ब्रिगेड के पहुंचने से पहले ही मोर्चा संभालकर आग को फैलने से रोकने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई।
जानकारी के अनुसार, संबलपुर बायपास मार्ग के किनारे आग लगने की सूचना मिलते ही नगर पुलिस अधीक्षक (सीएसपी) अभिषेक चतुर्वेदी के नेतृत्व में अर्जुनी थाना पुलिस की टीम तत्काल घटनास्थल पहुंची। पुलिस अधिकारियों ने मौके का जायजा लेकर राहत एवं बचाव कार्य शुरू किया तथा स्थिति को नियंत्रित करने के प्रयास किए।
घटना की गंभीरता को देखते हुए फायर ब्रिगेड को भी तत्काल सूचना दी गई। फायर ब्रिगेड के पहुंचने तक पुलिस टीम ने स्थानीय लोगों के सहयोग से उपलब्ध संसाधनों का उपयोग करते हुए आग को आसपास के क्षेत्र में फैलने से रोके रखा। इससे संभावित जनहानि और संपत्ति के बड़े नुकसान की आशंका टल गई।
बाद में फायर ब्रिगेड की टीम मौके पर पहुंची और पुलिस के साथ संयुक्त अभियान चलाकर आग पर पूरी तरह काबू पा लिया गया। अधिकारियों के अनुसार समय रहते की गई कार्रवाई और बेहतर समन्वय के कारण एक बड़ी दुर्घटना टल गई।
धमतरी पुलिस ने कहा है कि आमजन की सुरक्षा उनकी सर्वोच्च प्राथमिकता है और किसी भी आपात स्थिति में त्वरित एवं प्रभावी कार्रवाई के लिए पुलिस हमेशा तत्पर रहती है।
Get the latest updates on Breaking News, State News, Politics, Crime, Entertainment, Business, and Sports News only on Janhit Express.

