धमतरी। जिले में अवैध सट्टा गतिविधियों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत धमतरी पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। थाना कुरूद क्षेत्र में ऑनलाइन आईपीएल सट्टा रैकेट का भंडाफोड़ करते हुए पुलिस ने दो आरोपियों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। आरोपियों के कब्जे से 5 लाख रुपये से अधिक की संपत्ति जब्त की गई है।
पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार, पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर जिलेभर में ‘जीरो टॉलरेंस’ नीति के तहत जुआ, सट्टा और अन्य अवैध गतिविधियों के खिलाफ सघन अभियान चलाया जा रहा है। इसी दौरान कुरूद पुलिस को मुखबिर से सूचना मिली कि बीएसएनएल ऑफिस के पास दो व्यक्ति ऑनलाइन IPL betting racket ऐप के माध्यम से आईपीएल सट्टा संचालित कर रहे हैं।
सूचना की पुष्टि के बाद पुलिस टीम ने घेराबंदी कर दबिश दी और आरोपियों को रंगे हाथ पकड़ लिया। जांच में पाया गया कि आरोपी अपने मोबाइल फोन में BLISSEXCH नामक एप के जरिए सट्टा चला रहे थे।
पुलिस ने आरोपियों के पास से 2 मोबाइल फोन, एक आईफोन, 20,500 रुपये नकद और एक अर्टिका कार जब्त की है। जब्त संपत्ति की कुल कीमत 5,05,500 रुपये आंकी गई है।
गिरफ्तार आरोपियों में जीवन यादव (40 वर्ष) और कौशल साहू (31 वर्ष), दोनों निवासी कुरूद शामिल हैं। पुलिस के अनुसार, दोनों आरोपी आदतन अपराधी हैं और उनके खिलाफ पूर्व में भी कई आपराधिक मामले दर्ज हैं।
दोनों आरोपियों के खिलाफ जुआ प्रतिषेध अधिनियम सहित विभिन्न धाराओं के तहत मामला दर्ज कर न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया गया है। पुलिस ने स्पष्ट किया है कि जिले में अवैध सट्टा और जुआ गतिविधियों के खिलाफ कार्रवाई लगातार जारी रहेगी।
Click here! For the Latest News from India and around the world, covering Breaking News, State News, Politics, Crime, Entertainment, Business, Sports, and more.
Follow us on Facebook to stay ahead with Real-time updates and trending headlines.


