Close Menu
JanhitexpressJanhitexpress
  • Home
  • Breaking News
  • National
  • Chhattisgarh
    • Balrampur
    • Ramanujganj
    • Wadrafnagar
  • Politics
  • Crime
  • Sports
  • Entertainment
  • Education
  • Bussiness
  • Technology
  • More
    • Employment
    • Government Schemes
    • Videos
    • Administration
    • Health
    • Weather
    • Religion & Culture
    • Special Reports
    • Editorial
    • Fact Check
What's Hot

CG Crime : बालोद में रिश्तों को शर्मसार करने वाली वारदात’ 12 वर्षीय बेटी से दुष्कर्म का आरोप, आरोपी पिता गिरफ्तार

CG NEWS : रायपुर में गौवंश के साथ अनाचार का आरोप, पुलिस ने दर्ज किया अपराध

औषधीय खेती से बदलेगी गांव की तस्वीर, पोटियाडीह मॉडल की मंत्री केदार कश्यप ने की सराहना

Facebook X (Twitter) Instagram
  • About Us
  • Contact Us
  • Disclaimer
  • Privacy Policy
Facebook X (Twitter) YouTube
JanhitexpressJanhitexpress
  • Home
  • Breaking News
  • National
  • Chhattisgarh
    • Balrampur
    • Ramanujganj
    • Wadrafnagar
  • Politics
  • Crime
  • Sports
  • Entertainment
  • Education
  • Bussiness
  • Technology
  • More
    1. Employment
    2. Government Schemes
    3. Videos
    4. Administration
    5. Health
    6. Weather
    7. Religion & Culture
    8. Special Reports
    9. Editorial
    10. Fact Check
    11. View All

    CG NEWS : सरकार की राहत, एक करोड़ की रजिस्ट्री पर 60 हजार तक की बचत

    April 26, 2026

    Nari Shakti Vandan : नारी शक्ति वंदन अधिनियम पर नई बहस , 33% आरक्षण कब मिलेगा, जनगणना और परिसीमन पर टिकी उम्मीद

    April 12, 2026

    8th Pay Commission : 18 महीने में आएगी 8वें वेतन आयोग की रिपोर्ट, कर्मचारियों को मिलेगा एरियर

    April 11, 2026

    Chhattisgarh Job Vacancy 2026 : बेरोजगार युवाओं के लिए बड़ा मौका , पॉलिटेक्निक कॉलेज में 346 पदों के लिए सजेगा ‘जॉब का मैदान’

    April 7, 2026

    सीएमएचओ सरगुजा की मेहरबानी, आरोपों से घिरे डॉ दीपक गुप्ता बन गए अधिकारी 

    May 8, 2026

    Balod News: नक्सल मुक्त जिले में ‘लाल पानी’ (Red Water )का खतरा, ग्रामीणों की जिंदगी पर संकट

    April 4, 2026

    Today’s Breaking News – स्वास्थ्य विभाग पर सवाल: मरीजों की एंबुलेंस बनी सामान ढोने की गाड़ी

    March 26, 2026

    Mental Health in India 2026 : खतरे की घंटी भारत के 60% युवा मानसिक रोगों की गिरफ्त में, खेल जगत पर गहरा असर

    March 16, 2026

    Aghor Hanuman : बजरंगबली का सबसे रहस्यमयी रूप! जानिए अघोर हनुमान की पूजा के कठोर नियम

    July 23, 2026

    23 July 2026 Horoscope : आज के दिन ऑफिस में जरूरी कामों के लिए सीनियर्स की लें सलाह

    July 23, 2026

    Chaturmas 2026 : कब से कब तक? जानिए पूजा-व्रत के नियम और भगवान विष्णु से जुड़ी मान्यता

    July 22, 2026

    22 July 2026 Horoscope : इस राशि के जातकों के करियर में आने वाली है नई चुनौतियां

    July 22, 2026

    CG Crime : बालोद में रिश्तों को शर्मसार करने वाली वारदात’ 12 वर्षीय बेटी से दुष्कर्म का आरोप, आरोपी पिता गिरफ्तार

    July 23, 2026

    CG NEWS : रायपुर में गौवंश के साथ अनाचार का आरोप, पुलिस ने दर्ज किया अपराध

    July 23, 2026

    औषधीय खेती से बदलेगी गांव की तस्वीर, पोटियाडीह मॉडल की मंत्री केदार कश्यप ने की सराहना

    July 23, 2026

    NEET पेपर लीक केस’ केंद्र का बड़ा एक्शन, 4 शहरों में बनेंगे फास्ट ट्रैक कोर्ट; रोज होगी सुनवाई

    July 23, 2026
JanhitexpressJanhitexpress
  • Home
  • Breaking News
  • National
  • Chhattisgarh
  • Politics
  • Crime
  • Sports
  • Entertainment
  • Education
  • Bussiness
  • Technology
  • More
Home»Chhattisgarh News»कटनी में 13 साल में 10,622 नवजातों की मौत:स्वास्थ्य सुविधाओं की बदहाली से 544 प्रसूताओं ने भी गंवाई जान
Chhattisgarh News

कटनी में 13 साल में 10,622 नवजातों की मौत:स्वास्थ्य सुविधाओं की बदहाली से 544 प्रसूताओं ने भी गंवाई जान

Versa ChouhanBy Versa ChouhanJune 7, 2026No Comments5 Mins Read
Share Facebook Twitter WhatsApp Telegram Email Copy Link

कटनी जिले में स्वास्थ्य सेवाओं की बदहाली के कारण नवजात शिशुओं और माताओं की मौतें चिंता का विषय बनी हुई हैं। पिछले 13 वर्षों में हजारों मासूम जन्म के तुरंत बाद दम तोड़ चुके हैं, जबकि कई माताओं ने प्रसव के दौरान या बाद में अपनी जान गंवाई है।

सरकारी आंकड़ों के अनुसार, कटनी जिले में स्वास्थ्य सुविधाओं की गंभीर स्थिति के चलते कुल 10,622 नवजात शिशुओं और 544 गर्भवती व प्रसूता महिलाओं की मौत दर्ज की गई है।

स्वास्थ्य विभाग की ओर से जारी आधिकारिक आंकड़ों से जिले में मातृ और शिशु मृत्यु दर की भयावह स्थिति सामने आई है। ये आंकड़े वित्तीय वर्ष 2014-15 से लेकर 2026-27 (अब तक) की अवधि को दर्शाते हैं। इसी अवधि में 10,622 नवजात शिशुओं के साथ-साथ 5 वर्ष तक के 492 बच्चों की भी मौत दर्ज की गई है।

जन्म के साथ ही शुरू हो रही मौत की जंग

डॉक्टरों के अनुसार, नवजात बच्चों और माताओं की मौत के पीछे चिकित्सीय कमियां और प्रशासनिक लापरवाही दोनों समान रूप से जिम्मेदार हैं। जन्म के समय नवजात को पर्याप्त ऑक्सीजन न मिलना, प्रशिक्षित स्टाफ की कमी, समय पर इलाज न मिलना और गंभीर मामलों को समय रहते रेफर न किया जाना प्रमुख कारण हैं। इसके अलावा निमोनिया, गंभीर संक्रमण (सेप्सिस), डिहाइड्रेशन, तेज बुखार और स्तनपान के बाद बच्चे को डकार न दिलाना भी नवजात की मौत का कारण बनता है।

खून की कमी से महिलाओं की मौत

वहीं मातृ मृत्यु के मामलों में जिले की लगभग 70 प्रतिशत महिलाएं एनीमिया (खून की कमी) से पीड़ित हैं, जो गर्भावस्था के दौरान गंभीर जोखिम पैदा करता है। प्रसव के समय अत्यधिक रक्तस्राव (PPH), गर्भावस्था में उच्च रक्तचाप (PIH), एक्लेम्पसिया (दौरे पड़ना), कार्डियक अरेस्ट और शॉक जैसी स्थितियां भी मौत की बड़ी वजह बन रही हैं।

विशेषज्ञों का कहना है कि जमीनी स्तर पर एएनएम और आशा कार्यकर्ताओं की ओर से समय पर जांच, काउंसलिंग और निगरानी नहीं हो पा रही है। वहीं कई मामलों में परिजन भी समय पर इलाज नहीं कराते, जिससे स्थिति और गंभीर हो जाती है।

जिला अस्पताल में कतारों में कट रही जिंदगी

कटनी जिला अस्पताल में अव्यवस्थाएं अब अपवाद नहीं, बल्कि व्यवस्था का हिस्सा बन चुकी हैं। अस्पताल पहुंचने वाले मरीजों को ओपीडी की पर्ची बनवाने से लेकर डॉक्टर को दिखाने, जांच कराने और रिपोर्ट लेने तक लंबी कतारों का सामना करना पड़ता है।

पैथोलॉजी और एक्स-रे की रिपोर्ट समय पर नहीं मिलती, जबकि आवश्यक दवाओं की कमी के कारण गरीब मरीजों को बाहर से महंगी दवाएं खरीदनी पड़ती हैं। इलाज में होने वाली देरी का असर गंभीर मरीजों, गर्भवती महिलाओं और नवजातों पर भी पड़ रहा है।

राष्ट्रीय और राज्य औसत से पीछे कटनी

रजिस्ट्रार जनरल ऑफ इंडिया के एसआरएस बुलेटिन (2022) और अन्य सर्वे रिपोर्ट के अनुसार मातृ एवं शिशु स्वास्थ्य के मामले में कटनी की स्थिति राष्ट्रीय और राज्य औसत से कमजोर है। जहां देश का मातृ मृत्यु अनुपात 171 और मध्य प्रदेश का 130 दर्ज किया गया, वहीं कटनी में यह 239 तक पहुंचा।

वर्तमान में जिले में प्रति एक लाख प्रसव पर करीब 135 महिलाओं की मौत हो रही है। वहीं शिशु मृत्यु दर भी चिंताजनक है। देश और प्रदेश में प्रति हजार जीवित जन्म पर यह दर क्रमशः 34 और 43 है, जबकि कटनी में 65 दर्ज की गई। वर्तमान में जिले में प्रति 1,000 जीवित जन्म पर 35 नवजातों की मौत हो रही है, जो स्वास्थ्य सेवाओं की गंभीर चुनौतियों की ओर इशारा करती है।

‘फैक्ट फाइल’ पर एक नजर: जिले की वर्तमान स्थिति

4500: जिले में वर्तमान में कुल गर्भवती महिलाएं।
550: उच्च जोखिम (हाई रिस्क) श्रेणी में शामिल गर्भवती महिलाएं।
521: गंभीर एनीमिया (खून की कमी) से पीड़ित गर्भवती महिलाएं।
48: सीवियर एनीमिया एवं पीआईएच (हाई ब्लड प्रेशर) से प्रभावित महिलाएं।
15 से 20: जिला अस्पताल में प्रतिदिन प्रसव के लिए पहुंचने वाली महिलाएं।
20 से अधिक: एसएनसीयू में उपलब्ध वॉर्मर, जहां गंभीर नवजातों का उपचार किया जाता है।
2 से 3: प्रतिदिन गंभीर हालत में अन्य अस्पतालों के लिए रेफर किए जाने वाले नवजात।

समीक्षा बैठकें बनाम जमीनी हकीकत

एक तरफ सरकार मातृ एवं शिशु मृत्यु दर कम करने के लिए जननी सुरक्षा योजना, पोषण अभियान और सुरक्षित प्रसव जैसी योजनाओं पर करोड़ों रुपए खर्च कर रही है, वहीं दूसरी ओर जमीनी स्तर पर स्वास्थ्य सेवाओं की स्थिति इन दावों पर सवाल खड़े कर रही है। अस्पतालों में डॉक्टरों, विशेषज्ञों और संसाधनों की कमी के कारण मरीजों को समय पर बेहतर इलाज नहीं मिल पा रहा है।

हाल ही में प्रदेश के उप मुख्यमंत्री राजेंद्र शुक्ला ने स्वास्थ्य सुविधाओं और मैनपावर की समीक्षा करते हुए अधिकारियों को डॉक्टरों और विशेषज्ञों की भर्ती को सर्वोच्च प्राथमिकता देने के निर्देश दिए। हालांकि बड़ा सवाल यह है कि क्या ये निर्देश सिर्फ बैठकों और फाइलों तक सीमित रहेंगे, या फिर अस्पतालों में भी इनका असर दिखाई देगा।

सीएमएचओ बोले-मातृ एवं शिशु मृत्यु दर में कमी आई

कटनी सीएमएचओ डॉ. राज सिंह ने बताया पिछले कुछ वर्षों की तुलना में जिले में मातृ एवं शिशु मृत्यु दर में कमी आई है, लगातार सुधार हो रहा है। हम अपने निगरानी तंत्र को और अधिक मजबूत कर रहे हैं। आने वाले समय में गर्भवती महिलाओं और नवजातों की विशेष देखरेख सुनिश्चित कर मौतों के आंकड़ों को न्यूनतम स्तर पर लाया जाएगा।

Share. Facebook Twitter WhatsApp LinkedIn Telegram Email Copy Link
Previous Article“इजरायल में भारतीय युवाओं की बंपर डिमांड: अगले 5 साल में 50,000 नए कामगारों को भेजने की तैयारी, पीएम मोदी और नेतन्याहू की बैठक में हुआ फैसला”
Next Article CG NEWS : छत्तीसगढ़ सरकार ने बंद की यह योजना, 35 हजार कर्मचारियों की बढ़ी चिंता
Versa Chouhan
  • Website

Related Posts

CG Crime : बालोद में रिश्तों को शर्मसार करने वाली वारदात’ 12 वर्षीय बेटी से दुष्कर्म का आरोप, आरोपी पिता गिरफ्तार

July 23, 2026

CG NEWS : रायपुर में गौवंश के साथ अनाचार का आरोप, पुलिस ने दर्ज किया अपराध

July 23, 2026

औषधीय खेती से बदलेगी गांव की तस्वीर, पोटियाडीह मॉडल की मंत्री केदार कश्यप ने की सराहना

July 23, 2026
Add A Comment

Comments are closed.

Advertisments
Latest Posts

CG Crime : बालोद में रिश्तों को शर्मसार करने वाली वारदात’ 12 वर्षीय बेटी से दुष्कर्म का आरोप, आरोपी पिता गिरफ्तार

CG NEWS : रायपुर में गौवंश के साथ अनाचार का आरोप, पुलिस ने दर्ज किया अपराध

औषधीय खेती से बदलेगी गांव की तस्वीर, पोटियाडीह मॉडल की मंत्री केदार कश्यप ने की सराहना

NEET पेपर लीक केस’ केंद्र का बड़ा एक्शन, 4 शहरों में बनेंगे फास्ट ट्रैक कोर्ट; रोज होगी सुनवाई

Live TV
Weather Updates
Html weather widget
Horoscope
Cricket Live
Live Cricket Scores
Janhitexpress logo
Facebook X (Twitter) YouTube

Navigate Site

  • About Us
  • Contact Us
  • Disclaimer
  • Privacy Policy

Trending

  • National
  • Chhattisgarh
  • Entertainment
  • Crime
  • Business

Also Read

CG Crime : बालोद में रिश्तों को शर्मसार करने वाली वारदात’ 12 वर्षीय बेटी से दुष्कर्म का आरोप, आरोपी पिता गिरफ्तार

CG NEWS : रायपुर में गौवंश के साथ अनाचार का आरोप, पुलिस ने दर्ज किया अपराध

Subscribe to Updates

Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

© 2026 Janhitexpress.com. Designed by Best News Website Design Company.

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

WhatsApp us

WhatsApp Group