चंदौली/पीडीडीयू नगर। रेलवे से जुड़े कथित भ्रष्टाचार अनियमितताओं और विभागीय कार्यप्रणाली को लेकर एक बार फिर चर्चाओं का दौर तेज हो गया है। हाल के दिनों में सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे एक शिकायत पत्र ने पूरे मामले को फिर सुर्खियों में ला दिया है। वायरल पत्र में विभागीय कार्यों ठेका प्रक्रियाओं और कार्यों के निष्पादन को लेकर कई गंभीर सवाल उठाए गए हैं जिनको लेकर स्थानीय स्तर पर तरह-तरह की चर्चाएं हो रही हैं।
हालांकि वायरल पत्र में लगाए गए आरोपों की स्वतंत्र रूप से आधिकारिक पुष्टि नहीं हो सकी है और न ही संबंधित विभाग की ओर से इस संबंध में कोई औपचारिक सार्वजनिक बयान सामने आया है।
सूत्रों के मुताबिक यह मामला कोई नया नहीं बताया जा रहा है। संबंधित शिकायतों और आरोपों को लेकर पूर्व में भी विभिन्न स्तरों पर पत्राचार एवं शिकायत किए जाने की चर्चा रही है। हालांकि, इन शिकायतों पर अब तक क्या ठोस कार्रवाई हुई इसकी आधिकारिक पुष्टि नहीं हो सकी है। सोशल मीडिया पर पत्र वायरल होने के बाद मामला एक बार फिर चर्चा में आ गया है।
बताया जा रहा है कि वायरल पत्र में विभाग से जुड़े कुछ कार्यों के क्रियान्वयन संबंधित फर्मों की भूमिका ठेका प्रक्रिया की पारदर्शिता तथा निगरानी व्यवस्था को लेकर सवाल खड़े किए गए हैं। साथ ही कार्यों की गुणवत्ता और जिम्मेदार अधिकारियों की जवाबदेही को लेकर भी चर्चाएं तेज हो गई हैं। हालांकि खबर लिखे जाने तक किसी भी फर्म ठेकेदार अथवा अधिकारी के खिलाफ आधिकारिक स्तर पर कोई आरोप सिद्ध नहीं हुआ है।
वहीं, पूरे मामले को लेकर क्षेत्र में अलग-अलग तरह की प्रतिक्रियाएं सामने आ रही हैं। कुछ लोग निष्पक्ष जांच की मांग कर रहे हैं

