Water Crisis In UP : अंबेडकरनगर/लखनऊ।’ अगर आप भी सफर के दौरान या घर में बोतल बंद पानी (Bottled Water) का इस्तेमाल करते हैं, तो यह खबर आपके होश उड़ा सकती है। उत्तर प्रदेश के 15 जिलों में बिक रहे सील पैक पेयजल के नमूनों में खतरनाक कोलीफॉर्म बैक्टीरिया पाए गए हैं। खाद्य सुरक्षा विभाग की इस रिपोर्ट ने नामी और स्थानीय पानी कंपनियों की गुणवत्ता पर बड़े सवाल खड़े कर दिए हैं।
लैब रिपोर्ट में हुआ बड़ा खुलासा
खाद्य सुरक्षा विभाग की टीम ने प्रदेश के विभिन्न हिस्सों, विशेषकर अंबेडकरनगर और आसपास के क्षेत्रों से सील पैक पेयजल के नमूने संकलित किए थे। इन नमूनों को जांच के लिए खाद्य विश्लेषक प्रयोगशाला, लखनऊ भेजा गया था। रिपोर्ट में पुष्टि हुई है कि पानी के ये नमूने मानव उपभोग के लिए पूरी तरह असुरक्षित हैं।
Jyeshtha Maas 2026 : दुर्लभ ज्योतिषीय घटना , 3 साल बाद ज्येष्ठ में मलमास, भक्तों को मिलेगा दोगुना फल
क्या है कोलीफॉर्म बैक्टीरिया और यह कितना खतरनाक है?
कोलीफॉर्म बैक्टीरिया मुख्य रूप से पशुओं और मनुष्यों के मल में पाया जाता है। पानी में इसकी मौजूदगी इस बात का संकेत है कि पानी के स्रोत में गंदगी मिली हुई है या उसे ठीक से फिल्टर नहीं किया गया है।
इससे होने वाली बीमारियां:
-
डायरिया और पेट में मरोड़।
-
टाइफाइड और पीलिया ।
-
किडनी में गंभीर संक्रमण।
-
उल्टी और तेज बुखार।
इन 15 जिलों में अलर्ट जारी
हालांकि विभाग ने अभी सभी कंपनियों के नामों की सार्वजनिक सूची पूरी तरह जारी नहीं की है, लेकिन अंबेडकरनगर समेत यूपी के 15 जिलों में सतर्कता बढ़ा दी गई है। खाद्य सुरक्षा विभाग ने उन प्लांटों और वितरकों के खिलाफ सख्त कार्रवाई शुरू कर दी है जिनके नमूने फेल हुए हैं।

