रीठी थाना क्षेत्र के अंतर्गत सलैया चौकी के ग्राम पंचायत अमंगवा में अज्ञात चोरों ने बड़ी चोरी की वारदात को अंजाम दिया
खेत से मोटर और सबमर्सिबल पंप चोरी
ग्राम पंचायत अमंगवा के पूर्व सरपंच मिल्लू लाल के प्लॉट से चोरो ने पानी की मोटर और सबमर्सिबल पंप चोरी कर ले गए। चोरी गई सामग्री की कीमत करीब 50 हजार रुपये बताई जा रही है। पीड़ित किसान ने शनिवार दोपहर करीब 12 बजे पुलिस में शिकायत दर्ज कराई है
चौकी से 500 मीटर दूर वारदात – सुरक्षा पर सवाल
सबसे चौंकाने वाली बात यह है कि यह चोरी सलैया पुलिस चौकी से महज 500 मीटर दूरी पर हुई इससे क्षेत्र की कानून-व्यवस्था पर गंभीर सवाल खड़े हो रहे हैं
सवाल उठता है – जब पुलिस इतनी नजदीक है, तो चोर इतने बेखौफ क्यों?
पहले भी हो चुकी हैं कई चोरियां
ग्रामीणों के अनुसार, इलाके में पहले भी दर्जनों मोटर चोरी हो चुकी हैं। करीब चार महीने पहले इसी जगह पर चोरी हुई थी, लेकिन अब तक किसी भी मामले में पुलिस आरोपियों तक नहीं पहुंच सकी है।
गांव के लोगों का कहना है कि:
पुलिस सिर्फ औपचारिकताएं निभा रही है, जबकि अपराधी खुलेआम वारदात कर रहे हैं।”
लगातार हो रही घटनाओं से ग्रामीणों में डर और गुस्सा दोनों बढ़ता जा रहा है।
ग्रामीणों की मांग
ग्रामीणों ने मांग की है कि:
क्षेत्र में नियमित गश्त बढ़ाई जाए
चोरी की घटनाओं पर तुरंत रोक लगाई जाए
आरोपियों को जल्द से जल्द गिरफ्तार किया जाए
लगातार हो रही चोरियों और पुलिस की निष्क्रियता से साफ है कि क्षेत्र में सुरक्षा व्यवस्था मजबूत करने की तत्काल जरूरत है। अब देखना यह होगा कि प्रशासन इस मामले में कितनी जल्दी और कितनी सख्त कार्रवाई करता है।
