अमेठी में चलाए जा रहे ऑपरेशन चक्रव्यूह में पुलिस को एक बार फिर बड़ी सफलता मिली जहां पुलिस ने झारखंड के रहने वाले दो शातिर इसमें तस्करों को गिरफ्तार किया।तस्करों के पास से दो करोड रुपए से अधिक का स्मैक, एक कार, दो मोबाइल फोन, अलग-अलग बैंकों के 12 एटीएम कार्ड के साथ ही करीब 5000 बरामद हुए।दोनो तस्कर झारखंड से इस्माइल कलाकार बरेली के किसी पार्टी को रायबरेली में देने जा रहे थे। फिलहाल पुलिस अब दोनों तस्करों को जेल भेजने की कार्रवाई में जुट गई है।
दरअसल ये पूरा मामला मुसाफिरखाना कोतवाली क्षेत्र के नेशनल हाईवे का है जहां आज दोपहर चेकिंग के दौरान पुलिस ने वाराणसी से लखनऊ की तरफ जा रही एक संदिग्ध कार को रोकने का इशारा किया तो कार सवार भगाने का प्रयास करने लगे जिन्हें पुलिस टीम ने घेर कर पकड़ लिया।कार सवार एक व्यक्ति ने अपना नाम अजीत गुप्ता पुत्र स्वर्गीय नरेश गुप्ता निवासी नावाडीह थाना पथलगड़हा जिला चतरा झारखंड 27 वर्ष और दूसरे ने अपना नाम सोनू कुमार साहू पुत्र रामचंद्र साहू निवासी सजवी जोरी थाना वशिष्ठ नगर जिला चतरा झारखंड उम्र 30 वर्ष बताया।तलाशी के दौरान गाड़ी से करीब 1 किलो 250 ग्राम स्मैक बरामद हुई जिसकी अंतर्राष्ट्रीय बाजार में कीमत करीब दो करोड रुपए है।इसके साथ ही दो मोबाइल फोन,12 अलग अलग बैंकों के क्रेडिट और डेबिट कार्ड के अलावा 4750 रुपए बरामद हुए।पूछताछ में तस्करों ने बताया कि वह झारखंड से
स्मैक खरीदकर यूपी के बरेली, लखनऊ, बाराबंकी, रायबरेली, अमेठी में बेच देते हैं।आज उनकी बरेली की एक पार्टी से बात हुई थी जिसे स्मैक देने के लिये रायबरेली बुलाया था।उनके पास स्मैक होने के कारण मेन रोड न पकड़ कर सिंगल रोड से जा रहे थे।स्मैक लाने व ले जाने के लिये बरामद इसी कार का प्रयोग करते है।पकड़े गये अभियुक्तों के आपराधिक इतिहास की जानकारी उनके मूल निवास के थाने से की जा रही है।गिरफ्तारी व बरामदगी के संबन्ध में थाना मुसाफिरखाना पुलिस द्वारा विधिक कार्यवाही की जा रही है ।

