Turkey Parliament Turned into WWE : एर्दोआन के फैसले पर संसद में घमासान, 15 मिनट के लिए कार्यवाही स्थगित

Versha Chouhan
2 Min Read

Turkey Parliament Turned into WWE : तुर्की। लोकतांत्रिक देशों की संसदें आमतौर पर बहस और नीतिगत चर्चा के लिए जानी जाती हैं, लेकिन तुर्की की संसद में बुधवार को जो नजारा देखने को मिला, उसने सभी को हैरान कर दिया। कैबिनेट फेरबदल के बाद संसद के भीतर ऐसा हंगामा हुआ कि पूरा सदन कुछ देर के लिए कुश्ती के अखाड़े में बदल गया।

Mahashivaratri 2026: नंदी के कान में मनोकामना कहने से पहले जान लें ये 5 जरूरी नियम

दरअसल, राष्ट्रपति रेचेप तैयप एर्दोआन द्वारा अकीन गुरलेक को नए न्याय मंत्री के रूप में नियुक्त किए जाने के बाद सत्ताधारी एके पार्टी और विपक्षी दलों के सांसदों के बीच तीखी नोकझोंक शुरू हो गई। विरोध इतना बढ़ गया कि बात बहस से आगे बढ़कर धक्का-मुक्की और हाथापाई तक पहुंच गई।

बताया जा रहा है कि विपक्षी सांसदों ने अकीन गुरलेक को संसद में शपथ लेने से रोकने की कोशिश की। इस दौरान दोनों पक्षों के सांसद एक-दूसरे को धक्का देते और कई जगह मुक्के चलाते नजर आए। सदन में अफरा-तफरी का माहौल बन गया और स्थिति पूरी तरह नियंत्रण से बाहर हो गई।

हालात बिगड़ते देख संसद अध्यक्ष को कार्यवाही 15 मिनट के लिए स्थगित करनी पड़ी। स्थिति की गंभीरता को देखते हुए वे खुद भी सदन से बाहर चले गए।

इस घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें सांसदों के बीच धक्का-मुक्की और हाथापाई साफ दिखाई दे रही है। इस घटना ने तुर्की की राजनीति में बढ़ते तनाव और टकराव को एक बार फिर उजागर कर दिया है।

Share This Article
Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You cannot copy content of this page