By-Kuleshwar Kuswaha
बलरामपुर– रामानुजगंज। जिले के पत्रकारों ने सोशल मीडिया पर अभद्र टिप्पणी और धमकी दिए जाने के मामले में पुलिस अधीक्षक (SP) को लिखित शिकायत सौंपकर सख्त कार्रवाई की मांग की है। Today Breaking News In Hindi पत्रकारों का आरोप है कि समाचार प्रसारण के बाद एक व्यक्ति द्वारा फेसबुक सहित अन्य सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर आपत्तिजनक पोस्ट और वीडियो साझा किए गए, जिससे उनकी छवि को नुकसान पहुंच रहा है।

वायरल वीडियो के आधार पर प्रसारित हुई थी खबर
वीडियो यहां देखें
पत्रकारों के अनुसार, 14 दिसंबर 2025 को सोशल मीडिया पर वायरल एक वीडियो के आधार पर समाचार प्रसारित किया गया था। वीडियो में भगवतपुर गांव निवासी समसुद्दीन अंसारी द्वारा तत्कालीन कुशमी एसडीएम श्री करुण डहरिया के खिलाफ अमर्यादित टिप्पणी की गई थी। वायरल वीडियो के तथ्यात्मक आधार पर जिले के विभिन्न न्यूज चैनलों और डिजिटल प्लेटफॉर्म पर खबर प्रकाशित की गई।
समाचार के बाद सोशल मीडिया पर अभद्र पोस्ट और वीडियो वायरल
आरोप है कि खबर प्रकाशित होने से आक्रोशित होकर संबंधित व्यक्ति ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म (फेसबुक आदि) के माध्यम से एक न्यूज चैनल, उसके एंकर और अन्य पत्रकारों के खिलाफ अभद्र, अमर्यादित और असत्य आरोप लगाते हुए पोस्ट और वीडियो प्रसारित किए। ये सामग्री तेजी से वायरल हो रही है। पत्रकारों का कहना है कि इस प्रकार की गतिविधियों से उनकी व्यक्तिगत और संस्थागत प्रतिष्ठा को गंभीर क्षति पहुंच रही है।

सुरक्षा को लेकर जताई आशंका

सुरक्षा को लेकर जताई आशंका
शिकायत में यह भी उल्लेख किया गया है कि संबंधित व्यक्ति की गतिविधियों को देखते हुए पत्रकारों को अपनी सुरक्षा को लेकर आशंका है। पत्रकारों ने कहा कि वे समाचार संकलन के लिए जिले भर में भ्रमण करते रहते हैं, ऐसे में किसी अप्रिय घटना की संभावना से इनकार नहीं किया जा सकता।
आईटी एक्ट के तहत कार्रवाई की मांग
पत्रकारों ने पुलिस अधीक्षक से मांग की है कि मामले में भारतीय दंड संहिता (BNS) एवं आईटी अधिनियम की प्रासंगिक धाराओं के तहत अपराध दर्ज कर वैधानिक कार्रवाई की जाए। साथ ही पत्रकारों की सुरक्षा सुनिश्चित करने की भी मांग की गई है। शिकायत के साथ
डिजिटल साक्ष्य भी पुलिस प्रशासन को सौंपे गए हैं।
फिलहाल पुलिस प्रशासन द्वारा मामले की जांच की प्रक्रिया प्रारंभ किए जाने की जानकारी सामने आई है। अब देखना होगा कि इस प्रकरण में आगे क्या कार्रवाई की जाती है।


