Suicide Case : स्क्रीन पर प्रेमी देखता रहा और छात्रा ने लगा ली फांसी, लाइव सुसाइड से हड़कंप

Versha Chouhan
2 Min Read
Suicide Case

लाइव वीडियो कॉल पर मौत का मंजर

पुलिस सूत्रों के अनुसार, छात्रा अपने घर पर अकेली थी। उसी दौरान वह अपने प्रेमी से वीडियो कॉल के जरिए जुड़ी हुई थी। बातचीत के दौरान ही छात्रा ने अचानक आत्मघाती कदम उठाया और फंदे से लटक गई। प्रेमी ने स्क्रीन पर अपनी आंखों के सामने छात्रा को दम तोड़ते देखा। वह तुरंत उसे बचाने के लिए उसके घर की ओर भागा, लेकिन तब तक छात्रा की मौत हो चुकी थी। इसके बाद युवक ने सीधे कोतवाली पुलिस को मामले की सूचना दी।

“एक युवक ने थाने आकर सूचना दी है कि उसकी परिचित छात्रा ने वीडियो कॉल के दौरान सुसाइड कर लिया है। पुलिस टीम ने मौके पर पहुंचकर शव को कब्जे में ले लिया है। प्रथम दृष्टया यह आत्महत्या का मामला लग रहा है। युवक से पूछताछ की जा रही है और छात्रा का मोबाइल फोन जब्त कर लिया गया है।” — थाना प्रभारी, सिटी कोतवाली, जांजगीर

Share This Article
Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You cannot copy content of this page