कटनी जिले में आज पुलिस व्यवस्था को और चुस्त-दुरुस्त बनाने के लिए एक बड़ी और सख्त समीक्षा बैठक आयोजित की गई। जिले के 22 एफआरवी यानी डायल-112 वाहनों के पायलटों की पुलिस अधीक्षक ने गहन समीक्षा की।
बैठक में साफ तौर पर संदेश दिया गया कि अब लापरवाही बिल्कुल बर्दाश्त नहीं की जाएगी।
सबसे बड़ा निर्देश — “इवेंट मिलते ही तुरंत मौके पर पहुंचो!”
SP ने रेस्पॉन्स टाइम को लेकर कड़ी नाराज़गी जताई और चेतावनी दी कि देरी होने पर सख्त कार्रवाई तय है।
वाहनों की फिटनेस पर भी सख्ती
सभी एफआरवी वाहनों में लगे GPS, एम्बेडेड डिवाइस और अन्य उपकरण हर समय एक्टिव रहने चाहिए। साथ ही रूट निरीक्षण को नियमित करने के निर्देश दिए गए।
रिश्वतखोरी पर जीरो टॉलरेंस
SP ने दो टूक कहा — अगर किसी भी चालक पर अवैध वसूली या रिश्वत लेने का आरोप साबित हुआ, तो सीधे सस्पेंशन और कड़ी कार्रवाई होगी।
पायलटों की समस्याएँ भी सुनी गईं
बैठक में पायलटों ने वेतन विसंगति और ड्यूटी टाइम जैसी समस्याएँ रखीं, जिन पर SP ने तुरंत आवश्यक निर्देश जारी किए।
कटनी पुलिस का साफ संदेश है —
“सेवा में कोई कमी नहीं चलेगी… जनता की सुरक्षा ही हमारी पहली प्राथमिकता है!”
