Shakuntala Singh Porte MLA- बलरामपुर: वाड्रफनगर जनपद पंचायत में विकसित भारत जी राम जी योजना पर कार्यशाला, शकुंतला सिंह पोर्ते ने की अध्यक्षता

Admin
3 Min Read

By- Kuleshwar Kuswaha 

बलरामपुर जिले के वाड्रफनगर स्थित जनपद पंचायत सभाकक्ष में प्रतापपुर विधायक शकुंतला सिंह पोर्ते की अध्यक्षता में विकसित भारत जी राम जी योजना के अंतर्गत एक दिवसीय कार्यशाला का आयोजन किया गया। इस कार्यशाला का मुख्य उद्देश्य योजना के प्रावधानों, लक्ष्यों एवं क्रियान्वयन प्रक्रिया की विस्तृत जानकारी देना था, ताकि ग्रामीण क्षेत्रों में योजना का प्रभावी संचालन सुनिश्चित किया जा सके।

ग्रामीण विकास और आत्मनिर्भरता पर दिया गया जोर..

कार्यशाला को संबोधित करते हुए विधायक शकुंतला सिंह पोर्ते ने कहा कि विकसित भारत जी राम जी योजना का मूल उद्देश्य ग्रामीण विकास को गति देना और आम नागरिकों को आत्मनिर्भर बनाना है। उन्होंने कहा कि इस योजना के माध्यम से ग्रामीण क्षेत्रों में रोजगार और आजीविका के नए अवसर सृजित किए जा सकते हैं, जिससे ग्रामीण अर्थव्यवस्था को मजबूती मिलेगी।

पारदर्शिता और जनभागीदारी जरूरी विधायक …

विधायक पोर्ते ने अपने संबोधन में कहा कि योजना के सफल क्रियान्वयन के लिए आपसी समन्वय, पारदर्शिता एवं जनभागीदारी अत्यंत आवश्यक है। उन्होंने संबंधित अधिकारियों एवं कर्मचारियों से अपील की कि वे पूरी निष्ठा और प्रतिबद्धता के साथ कार्य करते हुए योजना का लाभ अधिकतम पात्र हितग्राहियों तक पहुंचाना सुनिश्चित करें।

अधिकारियों ने दी योजना की विस्तृत जानकारी….

कार्यशाला के दौरान संबंधित विभागों के अधिकारियों द्वारा योजना के क्रियान्वयन से जुड़े महत्वपूर्ण बिंदुओं पर प्रकाश डाला गया। अधिकारियों ने योजना के तहत मिलने वाले लाभ, पात्रता, आवेदन प्रक्रिया और क्रियान्वयन की कार्यप्रणाली के बारे में विस्तार से जानकारी दी। साथ ही प्रतिभागियों द्वारा पूछे गए सवालों और जिज्ञासाओं का समाधान भी किया गया।

जनप्रतिनिधियों और अधिकारियों की रही मौजूदगी ….

इस अवसर पर रेडक्रास सोसाइटी के अध्यक्ष ओमप्रकाश जायसवाल, पूर्व जनपद उपाध्यक्ष भानूप्रकाश दीक्षित, अन्य जनप्रतिनिधि, सरपंचगण, जनपद पंचायत सीईओ, विकासखंड शिक्षा अधिकारी, सचिव, रोजगार सहायक सहित विकासखंड स्तर के विभिन्न अधिकारी एवं कर्मचारी बड़ी संख्या में उपस्थित रहे।

योजना को जमीनी स्तर तक पहुंचाने का आह्वान ….

कार्यशाला के अंत में सभी संबंधितों से अपील की गई कि विकसित भारत जी राम जी योजना को जमीनी स्तर तक प्रभावी रूप से लागू किया जाए, ताकि ग्रामीण क्षेत्रों के जरूरतमंद लोगों को इसका सीधा लाभ मिल सके और जिले के समग्र विकास को नई दिशा प्राप्त हो।

Share This Article
Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You cannot copy content of this page