Salim Khan Health Update : वेंटिलेटर सिर्फ बैकअप के लिए, हालत में सुधार; ब्रेन हैमरेज के बाद नहीं पड़ी सर्जरी की जरूरत

Versha Chouhan
2 Min Read

मुंबई/नई दिल्ली: बॉलीवुड के दिग्गज पटकथा लेखक सलीम खान की सेहत में अब तेजी से सुधार हो रहा है। मुंबई के लीलावती अस्पताल में भर्ती सलीम खान को लेकर चल रही तमाम चिंताओं के बीच डॉक्टरों ने स्पष्ट किया है कि उनकी हालत अब स्थिर है और वे उपचार का सकारात्मक जवाब दे रहे हैं।

क्या था मामला और क्या है ताजा अपडेट?

मंगलवार सुबह करीब 8:30 बजे सलीम खान को अचानक ब्लड प्रेशर (High BP) बढ़ने के कारण अस्पताल लाया गया था। जांच में सामने आया कि उन्हें ‘मिनिमल ब्रेन हैमरेज’ (मस्तिष्क में हल्का रक्तस्राव) हुआ था।

  • वेंटिलेटर का सच: डॉक्टर ने साफ किया कि उन्हें वेंटिलेटर पर केवल एहतियात के तौर पर और सुरक्षा बैकअप (Safety Backup) के लिए रखा गया था, न कि हालत नाजुक होने के कारण।

  • सर्ूरी की स्थिति: डॉक्टरों ने बताया कि हैमरेज बहुत मामूली था, इसलिए किसी भी प्रकार की मेजर सर्जरी की आवश्यकता नहीं पड़ी। उनकी स्थिति को नियंत्रित करने के लिए एक ‘DSA प्रक्रिया’ (Digital Subtraction Angiography) की गई।

कल हटाया जा सकता है वेंटिलेटर

अस्पताल के मेडिकल के अनुसार, सलीम खान अब बेहतर महसूस कर रहे हैं। डॉक्टरों को उम्मीद है कि गुरुवार तक उन्हें वेंटिलेटर सपोर्ट से पूरी तरह हटा लिया जाएगा। उम्र के इस पड़ाव (90 वर्ष) को देखते हुए डॉक्टर उनकी रिकवरी पर बारीकी से नजर रख रहे हैं।

अस्पताल में मौजूद पूरा परिवार: पिता की तबीयत की खबर मिलते ही सुपरस्टार सलमान खान अपनी शूटिंग छोड़कर तुरंत अस्पताल पहुंचे। उनके साथ हेलन, सलमा खान, अरबाज, सोहेल और परिवार के अन्य सदस्य भी अस्पताल में मौजूद हैं। जावेद अख्तर और संजय दत्त जैसी हस्तियों ने भी अस्पताल पहुंचकर हाल-चाल जाना।

फैंस कर रहे हैं दुआएं

सलीम खान की उम्र और उनके फिल्म जगत में योगदान को देखते हुए सोशल मीडिया पर #SalimKhan और #PrayForSalimKhan ट्रेंड कर रहा है। फैंस उनके जल्द घर लौटने की कामना कर रहे हैं।

Share This Article
Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You cannot copy content of this page