कटनी से एक सनसनीखेज हत्याकांड का खुलासा हुआ है…
जहां संपत्ति विवाद ने ऐसा रूप लिया कि एक युवक की बेरहमी से हत्या कर दी गई…
और सबूत मिटाने के लिए शव को जलाने की भी कोशिश की गई…
मामला कुठला थाना क्षेत्र के ग्राम कन्हवारा का है…
जहां 1 अप्रैल को एक खेत में अधजली लाश मिलने से पूरे इलाके में हड़कंप मच गया था…
मृतक की पहचान 32 वर्षीय छब्बू कोल के रूप में हुई…
जिसके बाद पुलिस ने अज्ञात आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू की…
जांच के दौरान पुलिस को शक खेत मालिक के बेटे आकाश लोधी पर हुआ…
हिरासत में लेकर पूछताछ की गई तो आरोपी ने अपना जुर्म कबूल कर लिया…
पूछताछ में सामने आया कि मामला 20 साल पुराने पारिवारिक रिश्ते और जमीन विवाद से जुड़ा है…
मृतक छब्बू कोल, आरोपी आकाश को अपना भाई बताकर पैतृक संपत्ति में आधा हिस्सा मांग रहा था…
इसी बात को लेकर दोनों के बीच अक्सर विवाद होता था…
वारदात कैसे हुई:
घटना वाले दिन छब्बू शराब के नशे में था…
उसने आकाश को खेत पर बुलाया…
दोनों के बीच फिर विवाद बढ़ा और मारपीट शुरू हो गई…
बताया जा रहा है कि छब्बू ने पहले डंडे से हमला किया…
इसके बाद आकाश ने गुस्से में आकर ईंट से उसके सिर पर ताबड़तोड़ वार कर दिए…
जिससे मौके पर ही उसकी मौत हो गई…
सबूत मिटाने की कोशिश:
हत्या के बाद आरोपी ने शव को जलाकर सबूत मिटाने की कोशिश की…
लेकिन वह पूरी तरह सफल नहीं हो सका…
पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है…
और हत्या की धाराओं में मामला दर्ज कर न्यायालय में पेश किया गया…
जहां से उसे जेल भेज दिया गया है…
फिलहाल इस सनसनीखेज मामले का खुलासा होने के बाद इलाके में दहशत का माहौल है…
वहीं पुलिस आगे की जांच में जुटी हुई है…





