कटनी — आईपीएल सीजन में अवैध सट्टे पर पुलिस ने बड़ा एक्शन लिया है।
कोतवाली और माधवनगर क्षेत्र में छापेमारी कर 8 सटोरियों को गिरफ्तार किया गया।
एसपी अभिनय विश्वकर्मा के अनुसार, शिकायत के आधार पर कार्रवाई की गई है।
पुलिस का “ऑपरेशन क्लीन” जारी है और सट्टेबाजों पर कड़ी नजर रखी जा रही है।पुलिस द्वारा चलाए जा रहे “ऑपरेशन क्लीन” के तहत अब आईपीएल सट्टे में शामिल लोगों पर कड़ी निगरानी रखी जा रही है। पुलिस न सिर्फ सटोरियों पर शिकंजा कस रही है, बल्कि एक आधार कार्ड से कई सिम कार्ड इस्तेमाल करने वालों और संदिग्ध बैंक अकाउंट्स पर भी नजर रख रही है।
कटनी पुलिस का कहना है कि आने वाले दिनों में इस तरह की कार्रवाई और तेज की जाएगी, ताकि अवैध क्रिकेट सट्टे के इस नेटवर्क को पूरी तरह खत्म किया जा सके।
