जे पी गुप्ता
जरही. ॐ साईं रक्तदाता समिति जरही सरगुजा संभाग को बिहार गया के शहीद भगत सिंह यूथ ब्रिगेड संगठन के द्वारा 15 मार्च को गया में राष्ट्रीय रक्तदाता सम्मान से सम्मानित किया गया l इस कार्यक्रम के मुख्य अतिथि देशभक्त चंद्रशेखर आजाद के भतीजे श्री अमित आजाद रहे l अमित आजाद ने संबोधित करते हुए भारत के अन्य सभी राज्य से आये हुए रक्तदाता संगठन एवं समाजसेवी संठगन को संबोधित करते हुए कहा कि हमारे देश को आजाद करने के लिए कितने देशभक्तों ने अपनी प्राण की आहुति दी l वो सच्चे देशभक्त है और आप लोग इस देश के नगर के लोगो के लिए रक्तदान कर उनकी जान बचा रहे है यह भी एक सच्ची देशभक्ति है l आप रक्त देकर किसी के प्राण रक्षा में कार्य कर रहे है ये कोई छोटी मोटी देशभक्ति नहीं है यही तो सच्ची देशभक्ति है l
समिति के अध्यक्ष भूषण प्रसाद सूर्यवंशी ने बताया कि यह सम्मान हमें हमारे रक्तदान के क्षेत्र में हमारे समिति को मिला है l भूषण प्रसाद सूर्यवंशी ने बताया कि समिति विगत 11 वर्षो से हमारे क्षेत्र एवं अन्य क्षेत्रो के लोगो के लिए रक्तदान करवाकर उनकी जान की रक्षा की जा रही है l
ॐ साईं रक्तदाता समिति के इस सम्मान को ग्रहण करने के लिए समिति के द्वारा समिति के अध्यक्ष के पिता श्री गिरधारी लाल एवं समिति के संरक्षक श्री इतवारी राम गढ़ेवाल जी को नियुक्त किया गया एवं उनके द्वारा यह सम्मान अमित आजाद के हाथो सम्मान ग्रहण किया गया l
