Nitin Nabin Will Create History : बीजेपी के सबसे युवा राष्ट्रीय अध्यक्ष बनने की तैयारी

Versha Chouhan
2 Min Read
Nitin Nabin Will Create History

Nitin Nabin Will Create History : नई दिल्ली। भारतीय जनता पार्टी (बीजेपी) में आज से एक नए युग की शुरुआत होने जा रही है। पार्टी को मंगलवार को नया राष्ट्रीय अध्यक्ष मिलने वाला है। कार्यकारी अध्यक्ष नितिन नबीन को औपचारिक रूप से बीजेपी का 12वां राष्ट्रीय अध्यक्ष घोषित किया जाएगा। सुबह 11:30 बजे उनके नाम का आधिकारिक ऐलान किया जाएगा।

Nitin Nabin Will Create History
Nitin Nabin Will Create History

45 वर्षीय नितिन नबीन बीजेपी के इतिहास में सबसे कम उम्र के राष्ट्रीय अध्यक्ष होंगे। इससे पहले यह रिकॉर्ड अमित शाह के नाम था, जिन्हें 49 वर्ष की उम्र में पार्टी का राष्ट्रीय अध्यक्ष बनाया गया था।

Nitin Nabin Will Create History
Nitin Nabin Will Create History

46 साल पुरानी भारतीय जनता पार्टी के लिए यह नेतृत्व परिवर्तन काफी अहम माना जा रहा है। संगठन के भीतर नितिन नबीन को एक मजबूत रणनीतिकार और जमीनी नेता के तौर पर देखा जाता है। उनके नेतृत्व में पार्टी को नए विचार, नई ऊर्जा और युवा सोच मिलने की उम्मीद जताई जा रही है।

Nitin Nabin Will Create History
Nitin Nabin Will Create History

पार्टी सूत्रों के अनुसार, नितिन नबीन का फोकस संगठन को और मजबूत करने, युवाओं को पार्टी से जोड़ने और आगामी चुनावों की रणनीति को धार देने पर रहेगा। उनके अध्यक्ष बनने के साथ ही बीजेपी में संगठनात्मक बदलावों और नई कार्यशैली की भी संभावना जताई जा रही है।

Share This Article
Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You cannot copy content of this page