जरही बंशीपुर। शीतला मंदिर जरही बंशीपुर में चैत्र नवरात्रि के पावन अवसर पर आयोजित नौ दिवसीय माता आराधना कार्यक्रम का समापन अंतिम दिवस हवन-पूजन के साथ श्रद्धा और भक्ति भाव से संपन्न हुआ।
नवरात्रि के दौरान मंदिर परिसर में प्रतिदिन पूजा-अर्चना, भजन-कीर्तन एवं धार्मिक अनुष्ठानों का आयोजन किया गया, जिससे पूरे क्षेत्र में भक्तिमय वातावरण बना रहा। श्रद्धालुओं द्वारा स्थापित मनोकामना ज्योति कलश पिछले नौ दिनों से निरंतर प्रज्ज्वलित रहे, जिनके दर्शन के लिए बड़ी संख्या में भक्त मंदिर पहुंचते रहे।अंतिम दिवस विधि-विधान से हवन संपन्न कर माता रानी की विशेष आराधना की गई। आयोजन समिति द्वारा आज श्रद्धालुओं के लिए भंडारा प्रसाद का आयोजन किया गया है, जिसमें क्षेत्रवासियों से अधिक से अधिक संख्या में शामिल होकर प्रसाद ग्रहण करने की अपील की गई है।पूरे आयोजन के दौरान क्षेत्र में धार्मिक उत्साह एवं आस्था का माहौल देखने को मिला।

*विगत कई वर्षों से जल रही है मनोकामना ज्योति कलश*
विगत कई वर्षों से मां शीतला मंदिर में मनोकामना ज्योति कलश जलाई जा रही है क्षेत्र के ही नहीं दूर-दूर से लोग मां शीतला मंदिर में अपनी मनोकामना की पूर्ति हेतु ज्योति कलश जलवा रहे हैं और भक्तों की मनोकामनाएं भी पूरी हो रही हैं यहां छत्तीसगढ़ के अन्य जिलों से भी लोग मनोकामना ज्योति कलश जलाने आते हैं।

