Home Minister Vijay Sharma : नौकरी की मांग को लेकर सड़कों पर CAF अभ्यर्थी, गृहमंत्री के आवास पर हंगामा

Versha Chouhan
2 Min Read
Home Minister Vijay Sharma

Home Minister Vijay Sharma : रायपुर। छत्तीसगढ़ आर्म्ड फोर्स (CAF) भर्ती को लेकर एक बार फिर विवाद गहराता नजर आ रहा है। वर्ष 2018 में CAF के 1786 पदों पर भर्ती निकाली गई थी, जिसमें चयन प्रक्रिया के बाद करीब 417 अभ्यर्थी वेटिंग लिस्ट में शामिल किए गए थे। हैरानी की बात यह है कि 7 साल बीत जाने के बावजूद इन उम्मीदवारों को अब तक नौकरी नहीं मिल पाई है।

Home Minister Vijay Sharma
Home Minister Vijay Sharma

इसी मुद्दे को लेकर गुरुवार को बड़ी संख्या में CAF वेटिंग लिस्ट के अभ्यर्थी गृहमंत्री विजय शर्मा के बंगले के सामने जमा हो गए और जोरदार प्रदर्शन किया। अभ्यर्थियों ने सरकार के खिलाफ नारेबाजी करते हुए जल्द नियुक्ति की मांग की।

Home Minister Vijay Sharma
Home Minister Vijay Sharma

प्रदर्शन कर रहे उम्मीदवारों का कहना है कि CAF में वर्तमान में 3 हजार से अधिक पद खाली पड़े हैं, इसके बावजूद वेटिंग लिस्ट के उम्मीदवारों को मौका नहीं दिया जा रहा है। अभ्यर्थियों का आरोप है कि बार-बार आश्वासन मिलने के बावजूद सरकार की ओर से कोई ठोस कदम नहीं उठाया गया।

Home Minister Vijay Sharma
Home Minister Vijay Sharma

कुछ उम्मीदवारों ने बताया कि लंबे इंतजार के चलते कई अभ्यर्थी उम्मीद खो चुके हैं और मजबूरी में उन्होंने दूसरा करियर विकल्प अपना लिया है, जबकि कई अब भी न्याय की आस लगाए बैठे हैं।

Home Minister Vijay Sharma
Home Minister Vijay Sharma

अभ्यर्थियों ने मांग की है कि सरकार तुरंत वेटिंग लिस्ट को निरस्त करने के बजाय खाली पदों पर उन्हें नियुक्ति दी जाए, ताकि वर्षों से चले आ रहे इस विवाद का समाधान हो सके। प्रदर्शन के दौरान सुरक्षा व्यवस्था कड़ी रही और प्रशासन की ओर से स्थिति पर नजर बनाए रखी गई।

Share This Article
Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You cannot copy content of this page