जरही.नगर पंचायत जरही में हिंदू नव वर्ष के अवसर पर दीपोत्सव कार्यक्रम का भव्य आयोजन किया गया। इस अवसर पर बड़ी संख्या में रामभक्त दीप जलाने के लिए दुर्गा पंडाल ऊर्जा नगर पहुंचे और हज़ारों दीपों की रोशनी से पंडाल जगमगा उठा।कार्यक्रम के दौरान श्रद्धालुओं ने उत्साह और श्रद्धा के साथ दीप प्रज्वलित किए। इस अवसर पर बागेश्वर धाम के लोमेश गर्ग शास्त्री भी उपस्थित रहे और उनके द्वारा भक्तों को सामूहिक रूप से हनुमान चालीसा का पाठ किया। भक्तिमय उदघोष और जयकारों से वातावरण पूरी तरह भक्तिमय हो गया।स्थानीय नागरिकों और श्रद्धालुओं ने हिंदू नव वर्ष का स्वागत धार्मिक आस्था और उत्साह के साथ किया। आयोजन का उद्देश्य समाज में धार्मिक जागरूकता, एकता और सकारात्मक ऊर्जा का संदेश फैलाना बताया गया।

