कटनी पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। मंदिरों में लगातार हो रही चोरी की घटनाओं का खुलासा करते हुए पुलिस ने एक अंतरजिला गिरोह को गिरफ्तार किया है। इस गिरोह ने कटनी और उमरिया के कई मंदिरों को निशाना बनाया था। पुलिस ने आरोपियों के पास से लाखों रुपए का चोरी का सामान भी बरामद किया है।
मामला 9 अप्रैल 2026 का है, जब हीरागंज स्थित दक्षिणमुखी काली मंदिर के पुजारी ने मंदिर से चांदी और सोने के आभूषण चोरी होने की सूचना कोतवाली थाने में दी। घटना की गंभीरता को देखते हुए पुलिस ने तुरंत मामला दर्ज कर जांच शुरू की।

सीसीटीवी फुटेज खंगालने पर दो संदिग्ध युवक बाइक से भागते हुए नजर आए। पुलिस ने तकनीकी साक्ष्यों के आधार पर तलाश शुरू की और 10 अप्रैल को एक आरोपी को पकड़ लिया।
पूछताछ में आरोपी प्रकाश दुबे उर्फ अभिषेक दुबे ने अपने सौतेले भाई और साथियों के साथ मिलकर चोरी की वारदातों को अंजाम देना कबूल किया।
गिरोह का खुलासा
आरोपियों ने कटनी और उमरिया के 5 अलग-अलग मंदिरों में चोरी की घटनाओं को अंजाम देना स्वीकार किया। इनमें ज्वालामुखी मंदिर, दुर्गा मंदिर और हनुमान मंदिर शामिल हैं।
चोरी किया गया माल आरोपी राहुल सोनी नामक सराफा कारोबारी को बेचा जाता था, जिसे भी पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है।
पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से:
सोने की नथ चांदी के मुकुट, झुमके मंगलसूत्र, पायल, करधन सहित अन्य आभूषण
बरामद किए हैं
पुलिस की कार्रवाई
इस पूरे ऑपरेशन को पुलिस अधीक्षक के निर्देशन में अंजाम दिया गया। कोतवाली थाना प्रभारी सहित साइबर सेल और पुलिस टीम की अहम भूमिका रही।
मुख्य आरोपी के खिलाफ पहले से 7 आपराधिक मामले दर्ज हैं।
प्रकाश दुबे उर्फ अभिषेक दुबे राहुल उर्फ लालू सोनी (सराफा व्यापारी कृष्ण कुमार दुबे एक नाबालिग आरोपी
फिलहाल पुलिस ने सभी आरोपियों को गिरफ्तार कर आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है और अन्य मामलों की जांच जारी है

