Chhattisgarh Weather Update : छत्तीसगढ़ में मौसम का बदला मिजाज, ठंड से राहत, दोपहर में बढ़ी गर्मी

Versha Chouhan
2 Min Read

रायपुर | 19 जनवरी 2026 छत्तीसगढ़ में जनवरी के तीसरे सप्ताह में मौसम का मिजाज तेजी से बदलने लगा है। प्रदेशवासियों को अब कड़ाके की ठंड से राहत मिलने लगी है। सुबह और रात के समय हल्की ठंड का एहसास हो रहा है, जबकि दोपहर में गर्मी महसूस की जा रही है। हालांकि, प्रदेश के कुछ संभागों में अब भी ठंडी हवाओं और शीतलहर का असर बना हुआ है।  (Chhattisgarh Weather Update )

दीवानी परिसर में हंगामा: राणा सांगा बयान को लेकर सपा सांसद रामजीलाल सुमन का अधिवक्ताओं ने किया घेराव

3 से 4 डिग्री तक बढ़ा तापमान

मौसम विभाग (IMD) के अनुसार, प्रदेश के दिन के तापमान में 3 से 4 डिग्री सेल्सियस तक की बढ़ोतरी दर्ज की गई है। वहीं, रात के तापमान में भी इजाफा हुआ है। बीते दिनों जहां लोगों को कड़ाके की ठंड का सामना करना पड़ रहा था, वहीं अब ठंड का असर कमजोर पड़ता नजर आ रहा है। ऐसे में माना जा रहा है कि आने वाले दिनों में ठंड की विदाई हो सकती है।

पिछले 24 घंटे में छत्तीसगढ़ का तापमान

  • रायपुर: न्यूनतम 11.6°C, अधिकतम 30.6°C

  • दुर्ग: न्यूनतम 9.6°C, अधिकतम 32.0°C

  • बिलासपुर: न्यूनतम 12.6°C, अधिकतम 30.6°C

  • जगदलपुर: न्यूनतम 10.0°C, अधिकतम 31.4°C

  • अंबिकापुर: न्यूनतम 8.3°C, अधिकतम 29.0°C

  • पेंड्रा रोड: न्यूनतम 11.6°C, अधिकतम 29.0°C

अन्य राज्यों में बारिश के आसार

मौसम विभाग के अनुसार, पश्चिमी विक्षोभ और साइक्लोनिक सर्कुलेशन के चलते मध्यप्रदेश सहित कई राज्यों में बादल छाए हुए हैं। IMD का अनुमान है कि 21 जनवरी को एक मजबूत पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय होगा, जिसके प्रभाव से उत्तर और पश्चिमी भारत के कई हिस्सों में मौसम बदलेगा। इसके चलते उत्तर प्रदेश, राजस्थान, दिल्ली, पंजाब, हिमाचल प्रदेश और जम्मू-कश्मीर में बारिश की संभावना जताई गई है।

मौसम में इस बदलाव को देखते हुए लोगों को सावधानी बरतने और मौसम विभाग की ताजा चेतावनियों पर नजर रखने की सलाह दी गई है।

Share This Article
Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You cannot copy content of this page