Chhattisgarh forest news- वन माफिया बेनकाब! धान के पुआल की आड़ में इमारती लकड़ी की तस्करी, धमनी वन परिक्षेत्र में हुई कार्यवाही

Admin
3 Min Read

By-Kuleshwar kushwaha

बलरामपुर – जिले के धमनी वन परिक्षेत्र में अवैध इमारती लकड़ी तस्करी का एक गंभीर मामला सामने आया है। वन विभाग की सतर्कता और त्वरित कार्रवाई से तस्करों के एक नए तरीके का खुलासा हुआ है। तस्कर इमारती लकड़ी को धान के पुआल के नीचे छुपाकर पिकअप वाहन से परिवहन कर रहे थे, ताकि किसी को शक न हो।

गुप्त सूचना पर वन विभाग की कार्यवाही।                   

वन विभाग को क्षेत्र में अवैध लकड़ी परिवहन की गुप्त सूचना प्राप्त हुई थी। सूचना के आधार पर धमनी वन परिक्षेत्र की टीम ने सघन जांच अभियान चलाया। इसी दौरान एक संदिग्ध पिकअप वाहन को रोककर जांच की गई।

जांच में सामने आया तस्करी का नया तरीका..

जांच के दौरान पिकअप वाहन के ऊपर धान का पुआल लदा हुआ पाया गया, जिससे वाहन सामान्य कृषि परिवहन जैसा प्रतीत हो रहा था। लेकिन जब वन विभाग की टीम ने पुआल हटाकर देखा, तो उसके नीचे बड़ी मात्रा में अवैध इमारती लकड़ी छुपाकर रखी गई थी। यह तस्करी का एक नया तरीका बताया जा रहा है, जिससे तस्कर कानून की नजरों से बचने की कोशिश कर रहे थे।

वाहन छोड़कर फरार हुआ चालक.

जैसे ही वन विभाग की टीम ने सख्ती दिखाते हुए कार्रवाई शुरू की, पिकअप वाहन का चालक मौके का फायदा उठाकर वाहन छोड़कर फरार हो गया। हालांकि वन विभाग ने तत्परता दिखाते हुए पिकअप वाहन सहित अवैध इमारती लकड़ी को जब्त कर लिया

पिकप वाहन सहित लकड़ी जप्त

वन विभाग की टीम ने मौके से पिकअप वाहन और उसमें लदी अवैध इमारती लकड़ी को कब्जे में ले लिया है। जब्त लकड़ी की प्रजाति, मात्रा और बाजार मूल्य का आकलन किया जा रहा है। प्रारंभिक जांच में मामला गंभीर वन अपराध का प्रतीत हो रहा है।

फरार आरोपी की तलाश, जांच जारी.

वन विभाग द्वारा फरार चालक की पहचान और तलाश की जा रही है। साथ ही यह भी जांच की जा रही है कि इस तस्करी में और कौन-कौन लोग शामिल हैं तथा लकड़ी कहां से लाई जा रही थी और कहां ले जाई जा रही थी। वन विभाग ने स्पष्ट किया है कि अवैध लकड़ी तस्करी के खिलाफ आगे भी सख्त कार्रवाई जारी रहेगी।

धमनी वन परिक्षेत्र का मामला.

यह पूरा मामला बलरामपुर जिले के धमनी वन परिक्षेत्र का बताया जा रहा है। वन विभाग की इस कार्रवाई से क्षेत्र में सक्रिय लकड़ी तस्करों में हड़कंप मचा हुआ है।

Share This Article
Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You cannot copy content of this page