CG Train Cancelled : रायपुर–नागपुर रेल रूट पर असर’ 24 से 31 जनवरी तक 14 ट्रेनें नहीं चलेंगी

Versha Chouhan
2 Min Read
CG Train Cancelled

CG Train Cancelled : रायपुर। दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे में चल रहे अधोसंरचना विकास कार्यों के चलते छत्तीसगढ़ और महाराष्ट्र के बीच रेल यात्रियों को आने वाले दिनों में भारी परेशानी का सामना करना पड़ेगा। राजनांदगांव–नागपुर तीसरी रेल लाइन परियोजना के तहत तुमसर रोड यार्ड में 24 जनवरी से 31 जनवरी तक नॉन-इंटरलॉकिंग कार्य किया जाएगा। इस दौरान कुल 14 ट्रेनें रद्द कर दी गई हैं।

CG Train Cancelled
CG Train Cancelled

रेलवे प्रशासन से मिली जानकारी के अनुसार,

  • 6 ट्रेनें 24 से 31 जनवरी तक रद्द रहेंगी

  • जबकि 8 ट्रेनें 28 से 31 जनवरी के बीच नहीं चलेंगी

रद्द की गई ट्रेनों में अधिकांश पैसेंजर ट्रेनें शामिल हैं, जो रायपुर से नागपुर के बीच संचालित होती हैं। इससे खासतौर पर दैनिक यात्रियों, नौकरीपेशा लोगों और छात्रों को अधिक दिक्कतों का सामना करना पड़ सकता है।

CG Train Cancelled
CG Train Cancelled

रेलवे अधिकारियों का कहना है कि यह कार्य भविष्य में रेल परिचालन को अधिक सुरक्षित और सुगम बनाने के लिए आवश्यक है। हालांकि, अस्थायी रूप से ट्रेनों के रद्द होने से यात्रियों को वैकल्पिक साधनों का सहारा लेना पड़ेगा।

CG Train Cancelled
CG Train Cancelled

रेलवे ने यात्रियों से अपील की है कि यात्रा से पहले ट्रेन की स्थिति की जानकारी अवश्य जांच लें, ताकि असुविधा से बचा जा सके।

Share This Article
Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You cannot copy content of this page