CG NEWS : ASP राजेंद्र जायसवाल पर गिरी गाज, गृहमंत्री विजय शर्मा ने सस्पेंशन के दिए निर्देश

Versha Chouhan
2 Min Read
CG NEWS

CG NEWS : बिलासपुर/मरवाही। बिलासपुर जिले के निवर्तमान अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक (ASP) राजेंद्र जायसवाल की मुश्किलें लगातार बढ़ती जा रही हैं। सोशल मीडिया पर वायरल हुए एक कथित वीडियो मामले को गंभीरता से लेते हुए प्रदेश के गृहमंत्री विजय शर्मा ने उनके खिलाफ तत्काल निलंबन (सस्पेंशन) के निर्देश दिए हैं।

CG NEWS
CG NEWS

वायरल वीडियो से मचा हड़कंप

बताया जा रहा है कि कुछ दिन पहले राजेंद्र जायसवाल का एक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हुआ था। यह वीडियो एक स्पा संचालक द्वारा अपने निजी डिवाइस से गोपनीय तरीके से रिकॉर्ड किया गया था। वीडियो सामने आने के बाद पुलिस महकमे और प्रशासनिक हलकों में हड़कंप मच गया।

सरकार ने माना मामला गंभीर

CG NEWS
CG NEWS

सूत्रों के अनुसार, वायरल वीडियो की सामग्री और उससे जुड़े तथ्यों को देखते हुए राज्य सरकार ने इसे गंभीर आचरण का मामला माना है। गृहमंत्री विजय शर्मा ने अधिकारियों से पूरी रिपोर्ट तलब करने के साथ-साथ अनुशासनात्मक कार्रवाई के निर्देश दिए।

CG NEWS
CG NEWS

निलंबन की तैयारी, जांच के आदेश

गृह विभाग ने स्पष्ट किया है कि मामले की विभागीय जांच कराई जाएगी और जांच पूरी होने तक ASP राजेंद्र जायसवाल को निलंबित किया जाएगा। अधिकारियों का कहना है कि पुलिस जैसे जिम्मेदार पद पर रहते हुए इस तरह के मामलों को किसी भी हाल में नजरअंदाज नहीं किया जा सकता।

CG NEWS
CG NEWS

पहले भी विवादों में रह चुके हैं

जानकारी के अनुसार, राजेंद्र जायसवाल इससे पहले भी अपने कार्यकाल के दौरान विवादों में घिरे रहे हैं। मामले ने उनकी प्रशासनिक छवि पर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं।

Share This Article
Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You cannot copy content of this page