CG News : दो महिला सटोरिए सलाखों के पीछे , सट्टा नेटवर्क पर पुलिस की सर्जिकल स्ट्राइक, नगद और सामग्री बरामद

Versha Chouhan
2 Min Read
CG News

गुप्त सूचना पर पुलिस की छापेमारी, अलग-अलग इलाकों से हुई गिरफ्तारी

कवर्धा पुलिस को लंबे समय से शहर के कुछ रिहायशी इलाकों में गुपचुप तरीके से सट्टा खिलाए जाने की सूचना मिल रही थी। पुलिस की टीम ने जाल बिछाया और सटीक जानकारी के आधार पर चिन्हित ठिकानों पर छापा मारा। पहली कार्रवाई शहर के व्यस्त रिहायशी इलाके में हुई, जबकि दूसरी दबिश बाहरी क्षेत्र में दी गई। पुलिस ने मौके से नगद रुपए, सट्टा चार्ट और पेन जब्त किए हैं। दोनों महिलाएं घर की आड़ में सट्टे का काला कारोबार संचालित कर रही थीं।

“जिले में किसी भी प्रकार की अवैध गतिविधियों को बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। हमने सट्टा नेटवर्क को ध्वस्त करने के लिए विशेष टीम बनाई है। पकड़ी गई महिलाओं के खिलाफ छत्तीसगढ़ जुआ प्रतिषेध अधिनियम के तहत कार्रवाई की जा रही है।”
— थाना प्रभारी, कवर्धा सिटी कोतवाली

Share This Article
Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You cannot copy content of this page