CG NEWS :: छत्तीसगढ़ शासन ने आर. कृष्णा दास को CM साय का सलाहकार किया नियुक्त

Versha Chouhan
1 Min Read

CG NEWS : रायपुर। छत्तीसगढ़ शासन ने श्री आर. कृष्णा दास को माननीय मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय का सलाहकार नियुक्त किया है। इस संबंध में जारी नियुक्ति आदेश में उल्लेख किया गया है कि राज्य शासन एतद्वारा श्री आर. कृष्णा दास, पिता स्वर्गीय श्री के. राम दास, निवासी एचआईजी डीलक्स-37, सेक्टर-8, हाउसिंग बोर्ड कॉलोनी, सड्डू, रायपुर को मुख्यमंत्री का सलाहकार नियुक्त करता है।

Raipur News : क्रिकेट का रोमांच, सड़क हादसों की दहशत और अपराध की हलचल, रायपुर की दिनभर की बड़ी खबरें एक साथ

सरकारी आदेश के अनुसार, आर. कृष्णा दास मुख्यमंत्री को मीडिया एवं अन्य महत्वपूर्ण विषयों पर परामर्श देंगे। सलाहकार के रूप में उन्हें 1.50 लाख रुपये प्रतिमाह (एक लाख पचास हजार रुपये) मानदेय प्रदान किया जाएगा। साथ ही, उन्हें राज्य शासन के विशेष सचिव के समकक्ष सुविधाएं भी प्राप्त होंगी।

राज्य सरकार के इस निर्णय को प्रशासनिक और मीडिया समन्वय की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम माना जा रहा है। माना जा रहा है कि आर. कृष्णा दास के अनुभव का लाभ सरकार को नीतिगत संप्रेषण, मीडिया प्रबंधन और जनसंपर्क के क्षेत्र में मिलेगा।

Share This Article
Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You cannot copy content of this page