Bhupesh Baghel : CBI कोर्ट के फैसले पर सेशन कोर्ट की रोक, सेक्स सीडी केस में नया मोड़

Versha Chouhan
2 Min Read
Bhupesh Baghel

Bhupesh Baghel : रायपुर। छत्तीसगढ़ के बहुचर्चित सेक्स सीडी कांड में पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल को बड़ा कानूनी झटका लगा है। सेशन कोर्ट ने इस मामले में विशेष सीबीआई अदालत के उस फैसले को पलट दिया है, जिसमें बघेल को राहत दी गई थी। कोर्ट के इस आदेश के बाद मामला एक बार फिर गरमा गया है और राजनीतिक हलकों में हलचल तेज हो गई है।

Bhupesh Baghel
Bhupesh Baghel

दरअसल, वर्ष 2017 में सामने आए अश्लील सीडी मामले में एक वीडियो के प्रसार का आरोप लगाया गया था, जिसमें तत्कालीन मंत्री राजेश मुनत को दिखाए जाने का दावा किया गया था। इस मामले में भूपेश बघेल सहित अन्य आरोपियों पर सीडी को सार्वजनिक करने और राजनीतिक लाभ लेने के आरोप लगे थे।

मजिस्ट्रेट अदालत ने पहले भूपेश बघेल को इस मामले में बरी कर दिया था, लेकिन सीबीआई ने इस फैसले को चुनौती दी। अब सेशन कोर्ट ने मजिस्ट्रेट कोर्ट के आदेश को रद्द करते हुए कहा है कि मामले में दोबारा सुनवाई जरूरी है और आरोपों की गंभीरता को नजरअंदाज नहीं किया जा सकता।

Bhupesh Baghel
Bhupesh Baghel

सीबीआई ने अपनी चार्जशीट में भूपेश बघेल समेत कई अन्य आरोपियों को नामजद किया है, जिन पर अश्लील सामग्री के प्रसार और साजिश रचने के आरोप हैं। कोर्ट के ताजा आदेश के बाद अब भूपेश बघेल की कानूनी मुश्किलें बढ़ती नजर आ रही हैं।

इस फैसले को लेकर राजनीतिक प्रतिक्रियाएं भी तेज हो गई हैं। विपक्ष ने इसे कानून की जीत बताया है, वहीं कांग्रेस की ओर से इसे राजनीतिक द्वेष से प्रेरित कार्रवाई करार दिया जा रहा है।

Bhupesh Baghel
Bhupesh Baghel

अब सबकी नजरें इस बात पर टिकी हैं कि आगे की सुनवाई में कोर्ट क्या रुख अपनाता है और यह मामला किस दिशा में आगे बढ़ता है।

Share This Article
Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You cannot copy content of this page