Balrampur Bus Accident: झारखंड के ओरसा घाटी में बस पलटी, 5 की मौत, 87 घायल

Admin
2 Min Read

By- CG Desk

लातेहार -जिला के ओरसा घाटी में आज एक भीषण सड़क हादसा हो गया। यहां यात्रियों से भरी एक बस अनियंत्रित होकर पलट गई, जिसमें 5 लोगों की मौके पर ही मौत हो गई, जिसमें एक पुरुष और चार महिलाएं शामिल हैं। वहीं 87 लोग गंभीर रूप से घायल बताये जा रहे हैं गंभीर रूप से घायल यात्रियों को प्राथमिक उपचार के बाद रेफर किया जा रहा है।


हादसे के बाद घायलों को अलग-अलग अस्पतालों में भर्ती कराया गया है। जानकारी के मुताबिक 27 घायलों को कार्मल हॉस्पिटल में जबकि 60 घायलों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया गया है। अस्पतालों में घायलों के इलाज के लिए डॉक्टरों और मेडिकल स्टाफ की टीमें जुटी हुई हैं।
बताया जा रहा है कि बस में सवार सभी यात्री छत्तीसगढ़ के बलरामपुर जिले के पिपरसोत गांव के रहने वाले थे। सभी लोग किसी पारिवारिक कार्यक्रम में शामिल होने के लिए झारखंड जा रहे थे। इसी दौरान झारखंड के ओरसा घाटी मार्ग पर बस चालक का नियंत्रण बिगड़ गया और बस गहरी ढलान पर पलट गई।


हादसे की सूचना मिलते ही बलरामपुर पुलिस की टीम भी मौके पर पहुंच गई है और झारखंड पुलिस के साथ मिलकर राहत एवं बचाव कार्य में जुटी हुई है। स्थानीय प्रशासन द्वारा मौके पर एंबुलेंस और राहत संसाधन तत्काल भेजे गए, जिससे घायलों को समय पर अस्पताल पहुंचाया जा सका।


फिलहाल पूरे इलाके में अफरा-तफरी का माहौल है। मृतकों के परिजनों में शोक की लहर दौड़ गई है। प्रशासन द्वारा हादसे के कारणों की जांच की जा रही है। प्रारंभिक तौर पर ओभर लोड और पहाड़ी मार्ग को हादसे की वजह माना जा रहा है।

Share This Article
Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You cannot copy content of this page