बहोरीबंद थाना में हाल ही में प्रशासनिक स्तर पर हुए बदलाव के बाद नवागत थाना प्रभारी विजय विश्वकर्मा ने पदभार ग्रहण कर लिया है।
बताया जा रहा है कि बीते दिनों पुलिस अधीक्षक अभिनय विश्वकर्मा के निर्देशन में की गई कार्यवाही के तहत तत्कालीन थाना प्रभारी अखिलेश दहिया को लाइन अटैच कर दिया गया था। इसके साथ ही एक आरक्षक को भी निलंबित किया गया था।
इस कार्रवाई के पश्चात बहोरीबंद थाना की जिम्मेदारी अब विजय विश्वकर्मा को सौंपी गई है। पदभार संभालते ही उन्होंने स्पष्ट किया कि क्षेत्र में कानून व्यवस्था को सुदृढ़ बनाना उनकी प्राथमिकता रहेगी।
उन्होंने कहा कि आम जनता की समस्याओं का त्वरित निराकरण किया जाएगा और अपराधों पर प्रभावी नियंत्रण के लिए सख्त कदम उठाए जाएंगे।
– क्षेत्र में शांति और कानून व्यवस्था बनाए रखना
– अपराधों पर कड़ी निगरानी
– जनता के साथ बेहतर समन्वय
थाना प्रभारी के इस बदलाव से क्षेत्र में पुलिस व्यवस्था को लेकर नई उम्मीदें जागी हैं।
