अमेठी के इन्हौना थाना क्षेत्र के चिलौली गांव में गुरुवार को उस वक्त सनसनी फैल गई, जब एक युवक का शव आम के पेड़ से लटका हुआ मिला। ग्रामीणों की सूचना पर मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
मृतक की पहचान शुभम कुमार कोरी (22) पुत्र शिव कुमार कोरी निवासी सरनाम का पुरवा मजरे कोंची, थाना मोहनगंज के रूप में हुई है। बताया जा रहा है कि शुभम बचपन से ही अपने मामा राम जीवन के घर चिलौली गांव में रह रहा था।
जानकारी के अनुसार, गांव के रानू तिवारी के बाग में लोगों ने पेड़ से शव लटका देखा, जिसके बाद मौके पर भीड़ जुट गई और परिजनों को सूचना दी गई। घटना के बाद इलाके में दहशत का माहौल है।
इन्हौना थाना प्रभारी विवेक सिंह ने बताया कि शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है और मामले की जांच की जा रही है। पुलिस हर पहलू से जांच कर रही है और मौत के कारणों का खुलासा पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही हो सकेगा।
अमेठी: संदिग्ध हालात में युवक का शव पेड़ से लटका मिला, जांच में जुटी पुलिस
Leave a comment
