जरही.नगर पंचायत जरही में सुहानी महिला समिति द्वारा जरूरतमंद लोगों को स्वरोजगार से जोड़ने और उनके जीवनयापन में सहयोग प्रदान करने के उद्देश्य से ठेला वितरण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस दौरान समिति की ओर से दो जरूरतमंद लोगों को ठेला प्रदान किया गया। साथ ही एक ठेले में दिया, बाती, बताशा, लावा सहित विभिन्न प्रकार की रंगोली सामग्री भरकर प्रदान की गई वहीं दूसरे ठेले में विभिन्न प्रकार की सब्जियां भरकर दी गईं, जिससे लाभार्थी सब्जी का व्यवसाय शुरू कर सकें।
सुहानी महिला समिति द्वारा की गई इस पहल का उद्देश्य जरूरतमंद लोगों को रोजगार का साधन उपलब्ध कराकर उन्हें आत्मनिर्भर बनाना और परिवार के भरण-पोषण में सहयोग देना है।इस अवसर पर सुहानी महिला समिति की अध्यक्षा श्रीमती प्रियंका श्रीवास्तव, श्रीमती पूनम झा, श्रीमती सपना त्रिपाठी सहित समिति की अन्य सदस्याएं उपस्थित रहीं।

