06 February 2026 Horoscope : इस राशि के जातकों को किसी पुराने दोस्त से बात करके अच्छा लगेगा, जानिए अपना राशिफल …

Versha Chouhan
4 Min Read
Horoscope

 Horoscope मेष राशि- आज के दिन सेहत के मामले में थकान महसूस हो तो थोड़ा ब्रेक ले. घर में किसी की मदद करने से मन हल्का रहेगा. छोटे-छोटे काम निपटाओ, बड़ा काम अपने आप आसान लगेगा. किसी से बात करते वक्त नरमी रखोगे तो गलतफहमी नहीं होगी.

वृषभ राशि- आज के दिन छोटी आदतों में सुधार करेंगे तो फायदा दिखेगा. किसी पुराने दोस्त या परिवार के सदस्य से बात करके अच्छा लगेगा. जल्दबाजी में फैसला लेने से बचें. रूटीन फॉलो करोगे तो काम बिगड़ेगा नहीं.

मिथुन राशि- आज के दिन किसी करीबी से सलाह मिले तो सुन लेना फायदेमंद रहेगा. साथ कई काम उठाने से उलझन बढ़ेगी, इसलिए एक काम पर फोकस रखो. बात करने से काम बन सकता है, लेकिन बेवजह की बहस से दूर रहो.

कर्क राशि- आज के दिन पुरानी बातों को लेकर मन भारी न करें. घर-परिवार से जुड़ी बातें सुकून देंगी. काम में ध्यान भटक सकता है. किसी अपने की मदद करोगे तो रिश्ते मजबूत होंगे.

सिंह राशि- आज के दिन तारीफ मिले तो जमीन से जुड़े रहें. टीम के साथ मिलकर काम करोगे तो नतीजा बेहतर आएगा. सेहत के लिए पानी ज्यादा पीते रहें. काम में आगे बढ़ने का मौका मिल सकता है.

कन्या राशि- आज के दिन किसी बड़े या अनुभवी की बात काम आ सकती है. घर में किसी की सलाह मानना फायदेमंद रहेगा. काम में लगातार मेहनत करने से रिजल्ट अच्छा ही मिलेगा.

तुला राशि- आज के दिन किसी करीबी को सलाह देनी हो तो नरमी से दें. पेट से जुड़ी दिक्कत हो तो हल्का खाना ठीक रहेगा. छोटी गलती भी बड़ी परेशानी बना सकती है. घर के काम निपटाने में मन लगेगा.

वृश्चिक राशि- आज के दिन मोबाइल और स्क्रीन से थोड़ा ब्रेक लेकर आंखों को आराम दें. दांपत्य जीवन में भी खुशियों का अनुभव करेंगे. दोस्ती में कोई छोटी गलतफहमी हो तो तुरंत क्लियर कर लें. नए आइडिया शेयर कर सकते हैं.

धनु राशि- आज के दिन बेवजह की बातों में समय बर्बाद न करें. किसी से मनमुटाव हो तो बात करके सुलझाने की कोशिश करो. खुद के लिए थोड़ा वक्त निकालें. काम और रिश्तों के बीच बैलेंस बनाकर चलो.

मकर राशि- आज के दिन किसी भरोसेमंद इंसान से बात करके मन हल्का हो जाएगा. कोई रुका हुआ काम आगे बढ़ सकता है. गुस्से में कोई फैसला मत लेना. मन में जो है, उसे सही तरीके से कहोगे तो बात बनेगी.

कुंभ राशि- आज के दिन छोटी ट्रिप या वॉक से मन अच्छा रहेगा. काम में थोड़ा ढीलापन आ सकता है, इसलिए खुद को अनुशासन में रखो. नए लोगों से बातचीत फायदेमंद हो सकती है. बाहर निकलने या कुछ नया सीखने का मन करेगा.

मीन राशि- आज के दिन सेहत के लिए पानी पीते रहें. काम में धीरे-धीरे प्रगति होगी. कोई पुरानी याद मन में आ सकती है, लेकिन उसे लेकर परेशान. दूसरों की मदद करने का मन बनेगा.

Share This Article
Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You cannot copy content of this page