भूषण प्रसाद सूर्यवंशी तेलंगाना राज्य के राजधानी हैदराबाद में हुए सम्मानित

Jp Gupta
2 Min Read

जरही/भटगांव.ॐ साईं रक्तदाता समिति सरगुजा संभाग छत्तीसगढ़ के अध्यक्ष भूषण प्रसाद सूर्यवंशी को तेलंगाना राज्य की राजधानी हैदराबाद में थेलेसेमिया सोसाइटी तेलंगाना, जिंदगी फाउंडेशन एवं मरवाडी युवा मंच द्वारा आयोजित राष्ट्रीय मेगा ब्लड डोनेशन कैंप एवं राष्ट्रीय सम्मान समारोह का आयोजन किया गया था जिसमे राष्ट्रीय रक्तवीर सम्मान से सम्मानित किया गया l

इस रक्तदान शिविर एवं सम्मान समारोह में पुरे भारत के कई राज्यों के रक्तदाता एवं संगठन के संचालक एवं उनके संगठनों के सदस्यो की उपस्थिति रही l

भूषण प्रसाद सूर्यवंशी ने बताया कि उनको यह सम्मान रक्तदान के क्षेत्र में कार्य करने के लिए दिया गया l इस कार्यक्रम में मुख्यातिथि के रूप में हमारे देश के रिटायर मेजर जनरल,  कारगिल युद्ध एवं संसद भवन के हमले का मुहतोड़ जवाब देने वाले योद्धा श्री दीपचंद जी रहें l श्री दीपचंद जी ने अपने उद्बोधन में कहा कि हम फ़ौजी जिस तरह से बॉर्डर में रहकर देश और लोग की सेवा करते है ठीक उसी प्रकार से आप लोग है जो देश की सेवा कर रहें है बस आपके शरीर में वर्दी नहीं है l

समिति के अध्यक्ष भूषण प्रसाद सूर्यवंशी ने बताया कि हमारी समिति ॐ साईं रक्तदाता समिति का संचालन को पुरे 10 वर्ष हो चुके है हमने एक छोटे से क्षेत्र में लगभग 5000 यूनिट रक्तदान करा चुके है l हमारी समिति को भारत के अन्य कई राज्यों से जैसे हिमाचल प्रदेश, बिहार, महाराष्ट्र, हरियाणा, राजस्थान, मध्यप्रदेश, छत्तीसगढ़, तेलंगाना, ओड़िशा आदि कई राज्यों से राष्ट्रीय सम्मान से सम्मानित किया जा चूका है l

Share This Article
Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You cannot copy content of this page