प्राइवेट जेट और 200 लग्जरी कारों के मालिक CJ Roy ने खत्म की जिंदगी

Versha Chouhan
3 Min Read

बेंगलुरु। कॉन्फिडेंट ग्रुप के चेयरमैन CJ Roy ने शुक्रवार को सेंट्रल बेंगलुरु स्थित रिचमंड सर्कल के पास कंपनी के कार्यालय में खुद को गोली मारकर आत्महत्या कर ली। पुलिस के अनुसार यह घटना दोपहर करीब 3.15 बजे हुई। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू कर दी गई है।

पुलिस अधिकारियों ने बताया कि पिछले तीन दिनों से आयकर (IT) विभाग की ओर से रॉय से जुड़े ठिकानों पर तलाशी अभियान चल रहा था। रॉय की आत्महत्या की खबर मिलते ही आयकर अधिकारियों ने रेड की प्रक्रिया बीच में ही रोक दी और मौके से चले गए।

बताया गया कि घटना के समय कार्यालय परिसर में कोई भी आयकर अधिकारी मौजूद नहीं था। बेंगलुरु पुलिस अब जांच के तहत आयकर विभाग से संबंधित सभी जरूरी जानकारियां और दस्तावेज जुटाएगी।

CG NEWS : बस्तर में ‘महामहिम’ का आगमन’ 7 फरवरी को जगदलपुर आएंगी राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू, ‘बस्तर पंडुम’ का करेंगी शंखनाद

9 हजार करोड़ की संपत्ति के मालिक थे सीजे रॉय
सीजे रॉय की कुल संपत्ति करीब 9 हजार करोड़ रुपये आंकी गई थी। उनके पास एक प्राइवेट जेट और 200 से अधिक लग्जरी कारें थीं, जिनमें 12 रोल्स रॉयस भी शामिल थीं। मूल रूप से केरल के रहने वाले रॉय का कारोबार कर्नाटक और दुबई तक फैला हुआ था। कॉन्फिडेंट ग्रुप केरल और कर्नाटक का एक प्रमुख रियल एस्टेट डेवलपर है।

आत्महत्या के लिए उकसाने की भी जांच
पुलिस ने कहा है कि मामले की कानूनी दृष्टि से जांच की जा रही है कि इसे अप्राकृतिक मौत के रूप में दर्ज किया जाए या आत्महत्या के लिए उकसाने की धाराएं भी जोड़ी जाएं। पुलिस कमिश्नर ने पुष्टि की कि कॉन्फिडेंट ग्रुप के एक डायरेक्टर ने पहले ही शिकायत दर्ज करा दी है।

फिलहाल पुलिस ऑफिस कैंपस से सबूत जुटा रही है। दस्तावेजों, इलेक्ट्रॉनिक रिकॉर्ड और संबंधित लोगों के बयानों की जांच के बाद स्थिति और स्पष्ट होने की उम्मीद है।

परिवार पोस्टमॉर्टम सेंटर पहुंचा
रॉय की मौत के बाद उनकी पत्नी और बेटा शनिवार को बेंगलुरु के बॉवरिंग अस्पताल स्थित पोस्टमॉर्टम सेंटर पहुंचे। शव का पोस्टमॉर्टम कर आगे की कानूनी प्रक्रिया पूरी की जा रही है।

डिप्टी सीएम का बयान
कर्नाटक के उपमुख्यमंत्री डीके शिवकुमार ने इस मामले पर प्रतिक्रिया देते हुए कहा कि सीजे रॉय की मौत की हाई-लेवल जांच कराई जाएगी और सच्चाई सामने लाई जाएगी।

Share This Article
Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You cannot copy content of this page