आखिर बोर्ड के फैसले से क्यो नाराज हुए छात्र ,,ABVP ने खोला मोर्चा

Admin
3 Min Read

BY-Shailendra singh Baghel

बलरामपुर – जिले के रामचंद्रपुर के 10 वीं 12 वीं के छात्रों ने आज जिला मुख्यालय बलरामपुर में जमकर प्रदर्शन किया है। अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद के नेतृत्व में छात्र यहां पहुंचे हुए थे और उनके प्रदर्शन का कारण था 10 वीं 12 वीं के बोर्ड परीक्षा का परीक्षा केंद्र का बदलना। इस बार प्रशासन ने रामचंद्रपुर से परीक्षा केंद्र को स्थानांतरित करके गाजर हायर सेकेंडरी स्कूल में बना दिया है और छात्र इसी का विरोध कर रहे हैं।

दरअसल परीक्षा केंद्र बदले जाने से छात्रों में काफी नाराज की है और उन्होंने जिला मुख्यालय पहुंचकर आज जमकर प्रदर्शन किया है और कलेक्टर के नाम ज्ञापन भी सौंपा है। छात्रों का कहना है कि रामचंद्रपुर से लगभग 15 किलोमीटर दूर नया परीक्षा केंद्र गाजर मे बनाया गया है और उस परीक्षा केंद्र में सिर्फ चार ही कमरे हैं, इसके अलावा उन्होंने कहा की यह क्षेत्र पहुंच विहीन है जिससे परीक्षार्थियों को काफी मुसीबत का सामना करना पड़ेगा। उन्होंने कहा कि अगर परीक्षा केंद्र नहीं बदला जाता है तो कई परीक्षार्थी इस बार परीक्षा देने से वंचित रह जाएंगे।इस बार यहाँ बोर्ड परीक्षा मे लगभग साढ़े ४ सौ की संख्या में विद्यार्थी इस बार बोर्ड की परीक्षा में शामिल हो रहे हैं और उनकी परेशानी परीक्षा केंद्र बदले जाने से बढ़ गई है। वही मामले में अपर कलेक्टर का कहना है कि छात्रों के हित में उचित कार्रवाई की जायेगी

छात्र विकाश ने कहा है अभी कुछ दिन बाद कक्षा 10 वीं और 12 वीं छत्तीसगढ़ माध्यमिक बोर्ड एग्जाम होना है ऐसे परीक्षा केंद्र रामचंद्रपुर परीक्षा केंद्र को स्थानांतरित करें हायर सेकेंडरी स्कूल गाजर में कर दिया गया है जो काफी दूर पड़ता है, आने जाने का कोई साधन नहीं है, जिला प्रशासन से हमारा मांग है कि जल्द परीक्षा केंद्र को यथा स्थित किया जाए, नहीं तो हमारी मांगे अगर नहीं सुनी गई तो, हम आगे उग्र आंदोलन के लिए बाध्य होंगे जिसकी जिम्मेदारी सिर्फ और सिर्फ जिला प्रशासन की होगी)।

अपर कलेक्टर ने जानकारी देते हुए कहा रामचंद्रपुर हायर सेकेंडरी बोर्ड परीक्षा केंद्र को स्थानांतरित कर गाजर कर दिया गया है जिसे पुनः यथास्थान करने को लेकर छात्रों ने आज ज्ञापन सोपा है इस पर आवश्यक कार्रवाई की जाएगी

Share This Article
Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You cannot copy content of this page