अग्निकांड केमिकल की आड़ में बन रहे थे अवैध पटाखे, धमाके में 8 मजदूर जिंदा जले; बिहार के 3 युवकों की पहचान

Versha Chouhan
3 Min Read

भिवाड़ी (खैरथल-तिजारा)। राजस्थान के भिवाड़ी स्थित खुशखेड़ा औद्योगिक क्षेत्र में सोमवार सुबह एक दिल दहला देने वाला हादसा हुआ। एक फैक्ट्री (प्लॉट नंबर G-1-118 B), जिसे गारमेंट फैक्ट्री के नाम पर किराए पर लिया गया था, वहां अवैध रूप से पटाखा निर्माण के दौरान भीषण धमाका हो गया। इस अग्निकांड में 8 मजदूरों की दर्दनाक मौत हो गई है, जबकि 4 अन्य की हालत नाजुक है।

अवैध बारूद बना काल: 100 मीटर दूर तक सुनाई दिए धमाके

जानकारी के अनुसार, फैक्ट्री के भीतर भारी मात्रा में बारूद और गत्ता जमा किया गया था।

PM Modi : मोदी का मिशन 2047 क्यों ‘रचनात्मक बेचैनी’ को अपनी सबसे बड़ी ताकत मानते हैं पीएम?

  • धमाकों की गूंज: सुबह करीब 9:30 बजे फैक्ट्री में एक के बाद एक कई धमाके हुए। आग इतनी भीषण थी कि अंदर काम कर रहे 25 मजदूरों में से कई को संभलने का मौका तक नहीं मिला।

  • मैनेजर हिरासत में: पुलिस ने शुरुआती जांच के बाद फैक्ट्री के मैनेजर को हिरासत में ले लिया है। जांच में सामने आया है कि यहां कपड़ों के काम की आड़ में चोरी-छिपे विस्फोटक और पटाखे बनाए जा रहे थे।

  • दिल्ली एम्स रेफर: आग में झुलसे 4 मजदूरों की गंभीर स्थिति को देखते हुए उन्हें दिल्ली के AIIMS अस्पताल रेफर किया गया है।

बिहार के मोतिहारी के रहने वाले थे मृतक

हादसे में जान गंवाने वाले 8 मजदूरों में से 3 की शिनाख्त हो गई है। ये तीनों बिहार के मोतिहारी (पूर्वी चंपारण) जिले के रहने वाले थे:

  1. मिंटू

  2. नितेश

  3. सुजान बाकी शवों की शिनाख्त के लिए उनके डीएनए टेस्ट और परिजनों के आने का इंतजार किया जा रहा है, क्योंकि शव पूरी तरह जलकर कंकाल बन चुके हैं।

पीएम मोदी और गृह मंत्री ने जताया दुख

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने इस हादसे पर गहरा दुख प्रकट किया है।

“भिवाड़ी में हुआ हादसा अत्यंत हृदयविदारक है। मेरी संवेदनाएं उन परिवारों के साथ हैं जिन्होंने अपनों को खोया है। घायलों के शीघ्र स्वस्थ होने की कामना करता हूँ।” — प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी

Share This Article
Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You cannot copy content of this page